भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। धोनी ने अपने ही अंदाज में एक दिव्यांग फैन से मुलाकात की। एक बार फिर धोनी ने साबित कर दिया कि वो जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। फैंस का भी ये ही कहना है।
सोशल मीडिया पर अपलोड हुई तस्वीर
इस दिव्यांग फैन ने खुद इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की। फैन ने कैप्शन भी शानदार दिया है। उन्होंने बताया कि वो धोनी के साथ मुलाकात को शब्दों में बयां नहीं कर सकती है। इस फैन ने ये भी कहा कि धोनी बहुत अच्छे हैं और काफी विनम्रता से बात करते हैं। दिव्यांग फैन ने धोनी को धन्यवाद भी अंत में कहा। इस फैन ने धोनी का एक खास स्केच भी बनाया है। धोनी को देखकर ये फैन रोने लगी थी, तब धोनी ने उसके आंसू पोंछकर नहीं रोने को कहा। धोनी ने इस जिस अंदाज में इस दिव्यांग फैन से बात की उसे देखकर फैंस खुश हो गए। फैंस ने धोनी की जमकर तारीफ की।
ये भी पढ़ें- 'गुजरात टाइटंस के IPL 2022 जीतने का श्रेय Hardik Pandya को जाता है'- दिग्गज तेज गेंदबाज का बयान
चेन्नई की टीम का प्रदर्शन इस सीजन IPL में कुछ खास नहीं रहा
IPL 2022 में इस बार चेन्नई का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। सीजन शुरू होने से पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी। कप्तानी की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा को मिली। जडेजा कप्तानी के दबाव को सह नहीं पाए और उन्होंने बीच में कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद दोबारा धोनी को कमान सौंपी गई। चेन्नई की टीम लीग मैचों में अंकतालिका में 9वें स्थान पर रही। खैर धोनी ने कहा कि वो अगले साल मजबूत तरीके से वापसी करेंगे।
ये भी पढ़ें- भारतीय रेसलर Veer Mahaan की WWE से हुई छुट्टी, मेन इवेंट में तोड़फोड़ के बाद हाहाकार!
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HBfmseK
https://ift.tt/FsZcluP