वेस्टइंडीज पहुंची भारत की टी20 टीम, लंबे समय के बाद टीम के साथ दिखे कुलदीप यादव

West Indies vs India T20: तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारत वेस्टइडीज़ से पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगा। इसके लिए भारतीय टीम त्रिनिदाद पहुंच गई है। इस टीम में कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक समेत कई सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं। पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से बाहर रखा गया है और उन्हें आराम दिया गया है। वहीं रोहित शर्मा को वनडे में आराम दिया गया था।

भारतीय टीम का यह वीडियो भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि कप्तान और बाकी भारतीय खिलाड़ियों की धमाकेदार अंदाज में एंट्री हुई है। बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने गले लगाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया।

इस वीडियो में दिनेश कार्तिक और भुवनेश्वर कुमार भी नज़र आ रहे हैं। वहीं लंबे समय के बाद भारतीय स्क्वाड में चाइना मैन स्पिनर कुलदीप यादव की एंट्री हुई है। हालांकि वे इस सीरीज से पहले चोटील हो गए थे और उन्हें फिटनेस टेस्ट के बाद की टीम में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- आखिरी वनडे में टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग इलेवन में मौका


29 जुलाई को पांच मैचों की इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। बतौर स्पिनर टीम में रवि बिश्नोई, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं। वहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। इसके अलावा कुलदीप के साथ उपकप्तान लोकेश राहुल की भी इस सीरीज में वापसी हुई है। लेकिन उन्हें भी फिटनेस टेस्ट के बाद की टीम में शामिल किया जाएगा।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

केएल राहुल और कुलदीप यादव का स्क्वॉड में रहना फिटनेस पर निर्भर।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rFlfLJ2
https://ift.tt/qbCPMpg

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post