T20 World Cup 2022 से बाहर होने के बाद भारतीय टीम के समर्थन में आए Sachin Tendulkar, जीत-हार को बताया एक सिक्के के दो पहलू

गुरुवार 10 नवम्बर को भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी हार में से एक देखने को मिली, जब टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड (England) ने भारत (India) को हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी करने उत्तरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवरों में ही बिना किसी विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए। इस एकतरफा हार से भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट को जीतने के सपना भी चकनाचूर हो गया। हार के बाद भारतीय टीम को फैंस की चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भारतीय टीम के समर्थन में आगे आए है।


क्या कहा भारतीय टीम के समर्थन में सचिन ने?

सचिन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। और ज़िन्दगी के भी। अगर हम अपनी टीम की जीत का अपनी सफलता की तरह जश्न मनाते हैं, तो हमें अपनी टीम की हार स्वीकार करने में भी सक्षम होना चाहिए। जीवन में दोनों ही एक साथ चलते हैं।"


यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: क्या है भारत की इंटरनेशनल फुटबॉल में वर्तमान स्थिति और क्यों नहीं इस टूर्नामेंट का हिस्सा?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1bAPBpH
https://ift.tt/YN796jb

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post