टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी-20 मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोहित शर्मा अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। 24 घंटे पहले उन्हें न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने पछाड़ दिया था लेकिन अब रोहित आगे आ गए है। रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट की नायाब उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मार्टिन गुप्टिल और रोहित शर्मा के बीच ये मुकाबला अब चलते रहेगा क्योंकि दोनों आस-पास भी है। गुप्टिल ने एक दिन पहले ही रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा था। रोहित फिर से टॉप पर पहुंच गए है।

मार्टिन गुप्टिल को पछाड़ा

रोहित शर्मा ने पहले टी-20 में विंडीज के खिलाफ 44 गेंदो में 64 रन की शानदार पारी खेली। आपको बता दें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 129 टी20 में 3406 से बनाए हैं। रोहित के नाम 4 शतक और 26 अर्धशतक हैं। शामिल हैं। मार्टिन गुप्टिल अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए है। गुप्टिल ने 116 मैचों में 32.37 की औसत से 3399 रन बनाए हैं। गप्टिल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 40 रनों की पारी खेली थी और इंटरनेशनल टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। गुप्टिल ने अब ये ताज गंवा दिया है। उन्हें रोहित ने पीछे कर दिया है।

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

1)रोहित शर्मा (भारत): 3406

2) मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड): 3399

3) विराट कोहली (भारत): 3308

4) पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड): 2894

5) आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया): 2855

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने मार्टिन गप्टिल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tcpx48s
https://ift.tt/XPlrSv0

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post