टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया की तरफ से पहले दिन ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाया और एक अच्छे स्कोर की नींव रखी। खैर पंत ने शतक लगाने के बाद कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए है। एजबेस्टन में आजतक सिर्फ दो ही भारतीय बल्लेबाज शतक लगा पाए थे और अब इस लिस्ट में पंत भी शामिल हो गए है। आइए आपको बताते हैं कि एजबेस्टन में किन तीन भारतीय खिलाड़ियों ने सेंचुरी जमाई।
1) सचिन तेंदुलकर
तेंदुलकर के क्रिकेट करियर के बारे में सभी को पता है। उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। टेस्ट आंकड़ें उनके जबरदस्त हैं। सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 51 सेंचुरी लगाई है। सबसे ज्यादा शतक लाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वो टॉप पर है। उनके आस-पास भी कोई नहीं है। एजबेस्टन में सबसे पहले सचिन ने सेंचुरी लगाई थी। सचिन ने 6 जून 1996 को इस मैदान पर शतक जड़ा था। ये खास लम्हा सचिन के करियर का रहा था।
ये भी पढ़ें- वाह ऋषभ पंत वाह, इंग्लैंड के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 89 गेंदों में सेंचुरी ठोक बचाई इंडिया की 'इज्जत'
2) विराट कोहली
मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली का नाम आता है। 102 टेस्ट मैचों में वो अभी तक 27 सेंचुरी लगा चुके हैं। एजबेस्टन में भारत की तरफ से दूसरी सेंचुरी विराट कोहली ने जड़ी थी। कोहली ने 1 अगस्त 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में शतक जड़ा था। विराट कोहली ने उस मैच में 149 रनों की पारी खेली थी।
3) ऋषभ पंत
पंत का टेस्ट करियर अभी बहुत छोटा रहा है लेकिन उनके कारनामे बहुत बड़े रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई 2022 से शुरू हुए पांचवें टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी में हालत खराब हो गई थी। सौ रन के भीतर ही पांच बल्लेबाज आउट हो गए थे। इसके बाद पंत ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में शतक लगाया। पंत की ये सेंचुरी हमेशा फैंस को याद रहेगी। पंत ने 111 गेंदों में 146 रन की पारी एजबेस्टन के मैदान पर खेली।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/p85VMti
https://ift.tt/rV9ZcH0