रविचन्द्र अश्विन को नहीं चुनने पर माइकल वॉन ने उठाए सवाल, लोगों ने जमकर कर दिया ट्रोल

India vs England Edgbaston test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहा है। इस मैच में भारत ने दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचन्द्र अश्विन को टीम में शामिल नहीं किया है। उनकी जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज खिलाया है। भारत के इस फैसले की इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आलोचना की है और इसे मूखर्तापूर्ण" बताया है।

माइकल वॉन ने ट्वीट कर लिखा, ‘नो अश्विन रिडिक्युलॉस।’ उनके यह ट्वीट करते हिए भारतीय फैंस उनपर टूट पड़े और उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘ये अ गया अंग्रेज़ डिवाइड और रूल करने।‘ एक ने लिखा, ‘भाई अपना देखो ना तुम्हें हर बात पर मिर्ची क्यों लगती है।‘

ये भी पढ़ें - जेम्स एंडरसन की गेंद पर ऋषभ पंत ने खेला ऐसा शॉट, देखते रह गए गेंदबाज नहीं हुआ अपनी आंखों पर भरोसा

 

इस मैच में भारत ने चार तेज गेंदबाज खिलाये हैं। टीम ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को चुना है। ऐसे में अश्विन को टीम से बाहर होना पड़ा है। वह इस सीरीज के पहले चार मैच में भी भारतीय प्लेइंग 11 हा हिस्सा नहीं थे।

बता दें इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 98 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। लेकिन उसके बाद विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और रवीद्र जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी की।

पंत ने 51 गेंद पर अर्धशतक और 89 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 111 गेंदों में 146 रन की पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 73 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 338 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शामी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत के बाद जडेजा भी शतक के करीब पहुंच गए हैं। वे 163 गेंद पर 83 रन बनाकर खेल रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ioR5hM2
https://ift.tt/GzQwFHs

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post