भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। पहले वनडे की तरह ये मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा था। एक समय लग रहा था कि टीम इंडिया हार जाएगी लेकिन इस बार एक नया हीरो सामने उभर कर आया। अक्षर पटेल ने 64 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। तीनों मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है और सीरीज पर कब्जा भी जमा लिया है। खैर अक्षर पटेल ने अपनी इस पारी में एक खास मुकाम हासिल किया। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा बनाया गया 17 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। ये रिकॉर्ड बहुत ही खास है। पटेल ने इस बार जबरदस्त पारी खेली, शायद इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था।
अक्षर पटेल का बड़ा रिकॉर्ड
आपको बता दें अक्षर पटेल ने इस मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी और टीम को जीत दिलाई। खास बात ये थी कि इस पारी में उन्होंने 5 सिक्स भी लगाए। रिकॉर्ड ये है कि पटेल नंबर सात या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सफल रन चेज में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पटेल ने भारतीय टीम को सिक्स लगाकर जीताया। ये भी उनके लिए खास उपलब्धि रही।
ये जानकर आपको हैरानी होगी कि साल 2005 में ये रिकॉर्ड धोनी ने बनाया था। धोनी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। पूर्व क्रिकेटर युसुफ पठान भी दो बार ये कर चुके हैं और अब अक्षर पटेल का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है।
यह भी पढ़ें- भारत ने वेस्टइंडीज की धरती पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे वनडे में अक्षर पटेल का जबरदस्त प्रदर्शन
अक्षर पटेल को पिछले कुछ समय से लगातार मौके मिल रहे थे। अपनी क्षमता के अनुरूप वो प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। अब उनके ऊपर सवाल भी खड़े हो रहे थे। इस सीरीज से पहले रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए और इस वजह से ही प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल को खेलने का मौका मिला। दूसरे वनडे में उन्होंने इसका अच्छा फायदा उठाया और अपने आप को साबित किया।
दूसरे वनडे में अक्षर पटेल की गेंदबाजी और बल्लेबाजी शानदार रही। उन्होंने 9 ओवर कराए और 40 रन देकर एक विकेट लिया। इसके बाद बल्लेबाजी में दम दिखाते हुए 35 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए। पटेल ने अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 5 सिक्स जड़े।
यह भी पढ़ें- 100वें वनडे में शतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VXWnj5F
https://ift.tt/fLxmaWG