कुलदीप यादव बने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के फैजल खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग कर कही ये बात

Kuldeep Yadav Gangs Of Wasseypur look: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों चोट के चलते टीम से बाहर है। वे बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब कर हैं। हालांकि उन्हें वेस्टइडीज़ दौरे में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। अगर वे तब तक फिट हो जाते हैं तो इस सीरीज में एक बार फिर नीली जर्सी में दिखेंगे। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले चोटिल हो गए थे और इसके बाद से क्रिकेट नहीं खेले हैं।

इसी बीच कुलदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार रील शेयर की है। इस रील में वे फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के फैजल खान की एक्टिंग कर रहे हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में फैजल का रोल नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया था।

फिल्म में नवाजुद्दीन जिस तरह से चश्मा पहनते हैं ठीक वैसे ही कुलदीप इस रील में उनकी नकल करते हुए चश्मा लगा रहे हैं। साथ में फिल्म का सुपरहिट गाना 'काला रे' बैकग्राउंड में बज रहा है। यह वीडियो शेयर करते हुए कुलदीप ने नवाज को भी टैग किया है और कैप्शन में लिखा, 'क्या बोलते हो फैसल भाई।'

यह भी पढ़ें- 'टाइटल' स्पॉनसरशिप से हटना चाहता है Paytm, बायजूस ने BCCI के दबाये 86 करोड़ रुपये

कुलदीप यादव का यह पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गया है और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बाप का दादा का भाई का सब का बदला लेगा रे तेरा कुलदीप।' एक ने लिखा, 'वेस्ट इंडीज में सबका विकेट ले लेगा तेरा कुलदीप। ' एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अरे भाई ये आप कहा आ गए हो, ये आप किस लाइन में घुस गए। गेंदबाजी करो।'

 

कुलदीप खराब फॉर्म के चलते भारतीय टीम से बाहर कर दिये गए थे। लेकिन इस आईपीएल में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक बार फिर टीम में वापसी की। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन दुर्भाग्य से नेट प्रेक्टिस के दौरान उनके हाथ में चोट लगने के बाद वह सीरीज से बाहर हो गए। कुलदीप ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हुए आईपीएल 2022 में 14 मैच में 19.95 की औसत से 21 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 8.44 की रही।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/RaX2ueU
https://ift.tt/fev9xCP

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post