West Indies vs India T20 series: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्ट इंडीज को 68 रन से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम ने एक प्रयोग किया और सूर्यकुमार यदाव से सलामी बल्लेबाजी कराई। हालांकि सलामी बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार कुछ बड़ा नहीं कर पाये लेकिन उन्होंने 150 के स्ट्राइकरेट से 16 गेंदों में 24 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े थे।
इन सब के बावजूद पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भारतीय टीम के इस प्रयोग से खुश नहीं हैं। कैफ ने कहा, 'भारत को कुछ और पारियों के लिए ऋषभ पंत के साथ जाना चाहिए था। अगले विकल्प पर जाने से पहले कम से कम 5-6 पारियों के लिए खिलाड़ियों का सपोर्ट करना चाहिए।' उन्होंने कहा, "ये जो कुछ भी था, मैं उसे बिल्कुल समझ नहीं पाया। यदि आप ऋषभ पंत को सलामी बल्लेबाज के रूप में 2-3 मैचों के लिए आजमा रहे थे तो आपको आज भी उनके साथ जाना चाहिए था। उसे कम से कम 5 मौके दें।'
यह भी पढ़ें- WI दौरे के लिए चयनकर्ताओं से कोहली ने खुद मांगा था आराम, पूर्व क्रिकेटर ने किया खुलासा
कैफ ने कहा, 'कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ कम से कम 5-6 मैचों में खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं, लेकिन पंत के साथ ऐसा नहीं हुआ। सूर्यकुमार की भूमिका बीच में पारी को नियंत्रित करने और फिनिशिंग टच देने की है। वास्तव में कोहली और राहुल के लौटने पर उनकी भूमिका नंबर 4 बल्लेबाज के रूप में रहेगी, लेकिन पंत को आजमाना चाहिए था। स्पष्ट रूप से समझ में नहीं आया कि क्या हुआ। ईशान किशन भी इंतजार कर रहे हैं।'
यह भी पढ़ें- टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा
बता दें इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड सीरीज में भारत के लिए 15 गेंदों में 26 और 5 गेंदों में 1 रन बनाया था। वहीं इस साल भारतीय टीम सात बार सलामी जोड़ी बादल चुकी है। ईशान किशन ने इस साल सबसे ज्यादा बार सलामी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2022 में भारत के लिए 13 बार ओपनिंग की, जिसमें तीन अर्धशतकों के साथ 419 रन बनाए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TIvb3MC
https://ift.tt/s69SkNn