चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में पूरे किए हजार रन, अपने करियर में खास उपलब्धि हासिल की

टीम इंडिया के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में बवाल मचा रखा है। साल 2022 उनके लिए बहुत ही शानदार रहा है। उनका बल्ला अभी तक जमकर चल रहा है। साल 2022 में अपनी 12 इनिंग में उन्होंने एक हजार रन पूरे कर लिए। पुजारा से पहले किसी भारतीय ने ये उपलब्धि हासिल नहीं की है। कुछ दिन पहले पुजारा ने एक बड़ा इतिहास रचा था। 118 सालों में ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट के एक सीजन में तीन दोहरे शतक लगाने वाले वो पहले खिलाड़ी बन गए थे। वर्ल्ड क्रिकेट में ये कारनामा आजतक कोई नहीं कर पाया है। इस सीजन पुजारा की बल्लेबाजी की बदौलत ससेक्स ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है। पिछले मुकाबले में तो उन्हें कप्तान भी बनाया गया था। कप्तानी पारी खेलते हुए उन्होंने दोहरा शतक जड़ा था।


इंग्लैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक

पुजारा को खराब फॉर्म के कारण भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट में कदम रखा और जमकर रन बनाए। इस वजह से उनकी टीम इंडिया में वापसी भी हुई। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पुजारा ने अहम मौके पर अर्धशतक लगाया था। हालांकि वो टीम इंडिया को हार से नहीं बचा पाए। काउंटी क्रिकेट में तो पुजारा इस बार गेंदबाजी भी कर रहे हैं। शायद अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म में वो चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पिछले 5 वनडे में भारत की तरफ से ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

टीम इंडिया के लिए खेली बेहतरीन पारियां

पुजारा टीम इंडिया के लिए भी कुछ ऐतिहासिक पारियां खेल चुके हैं। टी-20 और वनडे क्रिकेट में उनका बल्ला नही चला और ना ही वो नियमित सदस्य टीम के रहे। टेस्ट में तीसरे नंबर पर वो कई साल से टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। पुजारा अभी तक 96 टेस्ट मैचों में 6792 रन बना चुके हैं। 18 शतक, 2 दोहरे शतक और 33 अर्धशतक वो अभी तक लगा चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 206 रन रहा।

पुजारा अभी 34 साल के हैं। वो सिर्फ एक ही फॉर्मेट टीम इंडिया के लिए खेलते हैं। IPL में वो चेन्नई की टीम का हिस्सा है लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह अभी तक नहीं मि

ली है। इस लिहाज से देखा जाए तो आगे कई साल तक वो टेस्ट क्रिकेट में नजर आएंगे। इसके अलावा काउंटी में भी अपना दम वो आगे भी दिखाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Hindi Sports News: दिनभर की बड़ी खबरें- 26 जुलाई, 2022



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qZhUeEp
https://ift.tt/zIvlZF7

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post