ENG vs IND: भुवनेश्ववर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने बनाया ये रिकॉर्ड, टी20 इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते गेंदबाज

England vs India 3rd T20 Match Squad, Playing 11: इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत 2-0 से आगे चल रहा है। इस सीरीज का दूसरा मुक़ाबला शनिवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 49 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मैच में टीम की जीत के हीरो तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार रहे। भुवनेश्‍वर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।

भुवनेश्‍वर ने अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन से एक बड़े कीर्तिमान को छू लिया है। भुवनेश्‍वर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 32 वर्षीय गेंदबाज ने मैच का पहला ही ओवर विकेट मेडन डालते हुए 11 डॉट बॉल डालीं।

यह भी पढ़ें : सीरीज में कब्जा जमा भारत ने रचा इतिहास, दूसरे टी20 में बने ये 8 बड़े रिकॉर्ड

इसी के साथ टी20 क्रिकेट में सबसे जल्दी 500 डॉट गेंद फेंकने वाले वे इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। उनके बाद वेस्ट इंडीज के पूर्व फिरकी गेंदबाज सैमुअल बद्री का नाम आता है। बद्री ने 383, टिम साउथी ने 368 और मिशेल स्टार्क ने 354 डॉट गेंदें फेंकी हैं।

इस मैच में भारत के दूसरे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और एक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 3 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट झटके। इस दौरान बुमराह ने 1 मेडन ओवर भी डाला। इसी के साथ वे टी20 क्रिकेट के इतिहास में बसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

यह भी पढ़ें : अनुष्का शर्मा से लेकर हेटमायर की पत्नी तक, इन टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहे 'लिटिल मास्टर'

भारतीय गेंदबाज ने अबतक खेले गए 58 मैचों में 9 मेडन ओवर किए हैं। उनके बाद जर्मनी के गुलाम अहमद का नाम आता है। अहमद ने 23 मैच में 7 मेडन डाले हैं।

बता दें तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुक़ाबला नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। यह मुक़ाबला आज यानि 10 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा है ऐसे में यह मैच जीतकर भारत इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करना चाहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lVEnXcC
https://ift.tt/abejNiZ

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post