Rohit Sharma कोविड से उबरने के बाद नेट सेशन में जमकर बहा रहे हैं पसीना, देखें वीडियो

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) समेत भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच 1 जुलाई से यह मैच शुरू हुआ था। इस मैच के शुरू होने से पहले ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को कोविड पॉजिटिव हो गए थे। इसकी वजह से वह आइसोलेशन में थे और टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए। लेकिन अब वह कोविड से उबर चुके हैं और नेट सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं। रोहित शर्मा की प्रैक्टिस का वीडियो बीसीसीआई (BCCI) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है

Rohit Sharma जमकर बहा रहे हैं पसीना

बीसीसीआई ने जो वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है उसमें रोहित शर्मा रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर प्रैक्टिस करते हुए देखे जा सकते हैं। इस दौरान वह काफी अच्छे मूड में लग रहे हैं और जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 7 जुलाई से सीमित ओवरों की सीरीज शुरु होनी है जिसमें भारतीय टीम को वनडे और टी-20 मुकाबले खेलने हैं।

यह भी पढ़ें - IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया से दो खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता, दोनों पारियों में रहे फिसड्डी

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। 7 जुलाई को दोनों टीमों के बीच रोज बाउल में पहला T20 मुकाबला खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में और तीसरा T20 मुकाबला ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा। इसके बाद 12 जुलाई को लंदन में पहला वनडे, लॉर्ड्स में दूसरा वनडे और मैनचेस्टर में तीसरा वनडे खेला जाएगा।


पहले टी20 के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

दूसरे और तीसरे टी20 के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, उमरान मलिक

इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों के लिए भारत की टीम:

India ODI Squad Against England 2022: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/57Zu03F
https://ift.tt/pz1XGtm

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post