जब रिपोर्टर ने कहा आपने Virat Kohli का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, Babar Azam ने कहा कौन-सा

Virat Kohli and Babar Azam: बाबर आजम या विराट कोहली! क्रिकेट की दुनिया में अक्सर इन दो बल्लेबाजों को लेकर चर्चा बनी रहती है कि इन दोनों में से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन है? विराट कोहली जहां पिछले दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर रहे हैं तो बाबर आजम ने भी पिछले कुछ सालों में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। वह पिछले 3 सालों से इस कदर फॉर्म में चल रहे हैं कि टी-20 और वनडे में नंबर एक बल्लेबाज बन कर उभरे हैं। अभी हाल में ही उन्होंने विराट कोहली का एक रिकॉर्ड तोड़ा था जिसमें वह बतौर कप्तान वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। बाबर ने यह कारनामा 13 पारियों में किया तो विराट कोहली को इसमें 17 पारियां लगी थी।

Babar Azam ने कहा कौन-सा

गौरतलब है कि इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर है। इस दौरे पर पाकिस्तान को दो टेस्ट मैच खेलने हैं जिसकी शुरुआत 16 जुलाई से गाले में होने वाले टेस्ट मैच से होगी। जबकि दूसरा टेस्ट मुकाबला 24 जुलाई को कोलंबो में शुरू होगा। श्रीलंका दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम जब पहुंची तो एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करवाया गया। इसमें जब एक रिपोर्टर ने बाबर आजम से पूछा कि आपने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है तो उन्होंने पूछा कौन-सा।

यह भी पढ़ें - PCB चीफ Ramiz Raja की सुरक्षा को है खतरा, बुलेट प्रूफ गाड़ी का करते हैं इस्तेमाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम जब प्रेस संबोधन कर रहे थे उस वक्त रिपोर्टर ने पूछा कि मेरे पास 2 प्रश्न है। मेरा पहला प्रश्न है आप ने हाल में ही विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है तो बाबर ने रिपोर्टर को रोकते हुए पूछा कि Which One (कौन सा) तब रिपोर्टर जवाब देता है कि आप T20 में सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर एक पर रहने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आपने विराट कोहली के 1013 दिनों को पीछे छोड़ दिया है।

इस पर बाबर आजम ने जवाब देते हुए कहा कि 'मैं भगवान का शुक्र अदा करना चाहूंगा कि मेरी कड़ी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन की वजह से यह सब कुछ हासिल हुआ है। बता दें कि हाल में ही पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने विराट कोहली द्वारा T20 में सबसे ज्यादा नंबर एक पर रहने वाले 1013 दिनों तक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। जो विराट ने साल 2014 में बनाया था।

यह भी पढ़ें - IND vs ENG: रूट और बेयरस्टो की साझेदारी से भारत की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत पर मंडराए काले बादल

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AdkVuZG
https://ift.tt/flVSFi3

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post