Sunil Gavaskar controversy: जब वेस्टइंडीज के गेंदबाज अपनी आग उगलती गेंदों से कहर बरपाते थे। तब भारत का यह छोटे कद का बल्लेबाज इन गेंदों को बड़े आसानी से सीमा रेखा के पार पहुंचा देता था। इस बल्लेबाज का नाम सुनील गावस्कर है। दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार सुनील गावस्कर का आज 73वां जन्मदिन है। उनके जन्म दिन के मौके पर आज हम आपको उनके जुड़े कुछ विवादों के बारे में बताएंगे।
सुनील गावस्कर भारत के सबसे अच्छे कमेंटेटरों में से एक हैं। लेकिन कई बार वे अपनी टिप्पणियों के चलते लेकर विवादों के घेरे में आ चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के दौरान गावस्कर ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी।
यह भी पढ़ें : गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत, भारत ने इंग्लैंड को 49 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्जा
राजस्थान और चेन्नई के मैच के दौरान जब शिमरोन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए तब कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा था कि हेयमायर की पत्नी ने तो डिलिवर कर दिया है, अब देखना होगा कि हेटमायर डिलिवर कर पाते हैं या नहीं।
गावस्कर की इसी टिप्पणी पर बवाल गया। दरअसल शिमरोन हेटमायर उस दौरान पिता बने थे और पिता बनने के दौरान अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए उन्होंने कुछ दिन की छुट्टी भी ली थी और अपने देश वेस्टइंडीज गए थे। राजस्थान और चेन्नई के बीच यह मुक़ाबला उनके वापस आने के बाद हुआ था।
यह भी पढ़ें : Aaj ke Match: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 आज, विम्बलडन फाइनल में इतिहास रचने उतरेंगे जोकोविच
इससे पहले वो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पर टिप्पणी करके विवादों में आ चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना महामारी आने के बाद भारतीय खिलाड़ी लॉकडाउन के समय अरने घरों में कैद थे। इस दौरान विराट और अनुष्का का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे और अनुष्का गेंदबाजी कर रही थीं।
इसके बाद जब विराट मैदान में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो गावस्कर ने कहा था कि विराट लॉकडाउन में अनुष्का की गेंदों पर प्रैक्टिस कर रहे थे। उनकी इस टिप्पणी पर भी काफी वबाल हुआ था। जिसके बाद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिखकर उनके बयान की आलोचना की थी। हालांकि इसके बाद गावस्कर ने सफाई भी दी थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/X1Db6iI
https://ift.tt/jzIyF7n