West Indies vs India 1st ODI pitch and weather report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन कर रहे हैं। वहीं वेस्टइंडीज की कमान नियमित कप्तान निकोलस पूरन के हाथ में ही है। हालही बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत की युवा टीम का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी रहने वाला है।
मौसम का हाल -
त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में शुक्रवार को दिन भर बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी। एयहां का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। यहां बारिश की आशंका 40 फीसदी है। एक दिन पहले भी यहां बारिश देखने को मिली थी। लेकिन मैच के दौरान बारिश के चांस बहुत कम है। हल्की बूंदा बंदी होने की आशंका है। हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा से कुछ अधिक रहेगी। ऐसे में खिलाड़ियों को उमस से जरूर राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- कुलदीप यादव बने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के फैजल खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग कर कही ये बात
ऐसी होगी पिच -
पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में 2019 के बाद कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है। ऐसे में पिच का मिजाज कैसा रहेगा, इस पर फिलहाल, कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, वेस्टइंडीज के कोच को पिच के बेहतर रहने की उम्मीद है।क्वींस पार्क ओवल की पिच पर अच्छा उछाल होता है और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, तो स्पिन गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिलती है। इस मैदान पर औसत स्कोर 270-280 के आसपास रहता है।
यह भी पढ़ें- dream 11: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह कर सकते हैं डेब्यू, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
हैड टू हैड -
पिछले 12 साल में दोनों टीमों के बीच 17 मैच खेले गए हैं। जिनमें से 10 में भारत ने जीत हासिल की है। वहीं वेस्टइंडीज ने सोर्फ 4 जीते हैं। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच कुल 22 वनडे सीरीज हुई हैं, इनमें वेस्टइंडीज ने आठ और भारत ने 14 सीरीज अपने नाम किया है। दोनों टीमों के बीच कुल 136 वनडे इंटरनेशनल मैच हुए हैं जिसमें 67 मुकाबलों में भारत को जीत हासिल हुई है। वहीं वेस्टइंडीज ने 63 मैच जीते और दो मैच टाई रहे। इस मैदान की बात की जाए तो भारत ने यहां पिछले 9 में से 8 मैच जीते है। वहीं एक का नतीजा नहीं आया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ZoTdB1
https://ift.tt/eqlygYI