भारतीय सुपरस्टार्स की WWE रिंग में बेइज्जती के बाद हुई धुनाई, मेन इवेंट में रेसलर ने तलवार से रिंग को तोड़ा

WWE मनी इन द बैंक इवेंट के बाद स्मैकडाउन का पहला शो खत्म हो गया। इस शो में बहुत एक्शन देखने को मिला। WWE का अगला इवेंट समरस्लैम होगा। इसे लेकर यहां पर बिल्ड देखने को मिला। इस बार रोमन रेंस भी शो में नजर आए तो फैंस काफी खुश दिखे। कुछ नई स्टोरीलाइन्स पर भी इस बार काम हुआ। फैंस को ये शो देखकर काफी मजा आया। मेन इवेंट में भी काफी बवाल हुआ। मैकइंटायर का जलवा देखने को मिला। समरस्लैम के लिए कई मैचों का ऐलान किया गया है। अब आगे भी इसे लेकर बिल्डअप होगा। सोशल मीडिया पर भी इस शो की काफी तारीफ हुई। फैंस ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स इस शो को लेकर किए। देखिए इस शो में फैंस को क्या क्या नया देखने को मिला।

1) रोमन रेंस, द उसोज और पॉल हेमन ने शो की शुरूआत की। लैसनर को लेकर रोमन रेंस और पॉल हेमन ने अपनी बात रखी और मजाक बनाया। इस दौरान थ्योरी माइंडेगम खेलते हुए नजर आए। वो बीच बीच में आकर अपना मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश इन करने का संकेत दे रहे थे।

2) वाइकिंग रेडर्स का मुकाबला भारतीय सुपरस्टार्स शैंकी और जिंदर महल के साथ हुआ। जिंदर और शैंकी को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद न्यू डे ने भी आकर हंगामा मचाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/r4Wtcju
https://ift.tt/KdY0lxB

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post