साल 2011 का वर्ल्ड कप भारत ने जीता था। ये बहुत ही ऐतिहासिक पल था। सेमीफाइनल में इस दौरान भारत का मुकाबला पाकिस्तान के से हुआ था। भारत ने पाकिस्तान को शानदार अंदाज में हराया था। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर इतिहास रच दिया था। दिग्गज स्पिनर हभजन सिंह ने अब पाकिस्तान के साथ मुकाबले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। भारत ने ये वर्ल्ड कप धोेनी की अगुवाई में जीता था। धोनी की कप्तानी के बारे में सभी को पता है। उनका कप्तानी में टीम इंडिया ने ICC की तीनों ट्राफी अपने नाम की थी। हरभजन सिंह ने इस बार धोनी की कप्तानी की बहुत तारीफ की। उन्होंने जो कहा कि उससे धोनी के फैंस को बहुत अच्छा लगेगा।
धोनी ने हरभजन को दी थी सलाह
हरभजन सिंह 2011 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे। हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, मैच में एक बार पाकिस्तान की टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी। मैच के 33वें ओवर में धोनी ने मुझे एक खास सलाह दी थी। उन्होंने मुझे विकेट के आस-पास गेंदबाजी करने के लिए कहा। उमर अकमल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और इस वजह से उन्होंने ये कहा। मैंने उनकी सलाह मानी और वैसी ही गेंदबाजी की। मुझे इसके बाद विकेट मिल गए। अकमल का आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था।
यह भी पढ़ें- Independence Day 2022: 15 अगस्त के दिन क्रिकेट में भारत ने खेले 6 मैच
भारत ने जीता था मैच
हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 10 ओवर में 43 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। भारत ने पाकिस्तान को इस मुकाबले में 29 रनों से हराया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल पाया था। भारत की तरफ से गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन रहा था।
यह भी पढ़ें- Independence Day 2022: आजादी के जश्न में डूबे विराट कोहली
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zwTHP7p
https://ift.tt/tLUnKm9