स्वतंत्रता दिवस की 75वर्षगांठ आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। सभी सेलिब्रिटी भी आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। क्रिकेटर्स भी तिरंगा के रंग में रंगे हुए हैं। किसी ने अपने घर में तिरंगा फहराया तो किसी ने सोशल मीडिया के जरिए शानदार अंदाज में बधाई दी। यहां तक की विदेशी खिलाड़ी वॉर्नर ने भी पूरे भारत देश को बधाई दी है। टीम इंडिया के कुछ सीनियर खिलाड़ी इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं। एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त होगा। टीम इंडिया की एक टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है। 18 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
सचिन तेंदुलकर ने दिया खास संदेश
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर तिरंगा फहराकर दिल खुश कर दिया। सचिन ने ट्विटर पर खास संदेश देते हुए कहा, हमेशा रहा है मेरे दिल में तिरंगा, आज लहराएगा मेरे घर पर भी तिरंगा। दिल में भी तिरंगा, घर पर भी तिरंगा। जय हिंद।
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। पांड्या ने हाथ में तिरंगा पकड़ा हुआ है। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा, मेरे सभी भारतीय साथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हार्दिक की इस पोस्ट पर फैंस ने भी खुशी जताई।
यह भी पढ़ें- Independence Day 2022: जब 2 साल पहले 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के फैसले से पूरे क्रिकेट जगत में पसरा था सन्नाटा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/t2WpfzY
https://ift.tt/QbxijDH