4 खिलाड़ी जो एशिया कप 2018 में हांगकांग के खिलाफ खेले थे और एशिया कप 2022 में भी खेल रहे हैं

एशिया कप 2022 में भारत और हांगकांग के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों के बीच अभी तक कोई भी टी-20 मैच नहीं खेला गया है। अंतिम बार एशिया कप 2018 में ही टीम इंडिया और हांगकांग का मुकाबला हुआ था लेकिन वो 50 ओवर का गेम था। उस समय भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन बहुत अलग थी। हालांकि साल 2018 का वर्ल्ड कप भी UAE में ही आयोजित हुआ था। तब भी भारत और पाकिस्तान के साथ हांगकांग एक ही ग्रुप में था। भारत ने हांगकांग के ऊपर बड़ी जीत हासिल की थी। खैर इस बार फॉर्मेट अलग होगा और टीम्स भी अलग होंगे। टीम इंडिया कप्तान जरूर साल 2018 में भी रोहित शर्मा ही थे। खैर आपको बताते हैं कि चार भारतीय खिलाड़ी जो एशिया कप 2018 में हांगकांग के खिलाफ खेले थे और एशिया कप 2022 में भी खेल रहे हैं।

1) रोहित शर्मा

साल 2018 में हांगकांग के साथ जो मैच खेला गया था उसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ही थे। रोहित शर्मा का बल्ला हालांकि उस मैच में नहीं चला था। उनके साथ ओपनर शिखर धवन ने जरूर सेंचुरी लगाई थी। हालांकि एशिया कप 2022 का हिस्सा शिखर धवन नहीं है। उन्हें अब सिर्फ वनडे टीम में ही चुना जाता है। हांगकांग के खिलाफ इस बार होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा से टीम को बहुत उम्मीदें होंगी।



2) दिनेश कार्तिक


कार्तिक का करियर कुछ अलग सा रहा है। पहले वो टीम इंडिया से बाहर हो गए थे लेकिन इस साल उन्होंने फिर से वापसी की है। एशिया कप 2018 में हांगकांग के खिलाफ हुए मुकाबले का हिस्सा दिनेश कार्तिक रहे थे। उन्होंने 38 गेंदों में 33 रन बनाए थे। उनकी ये पारी बहुत ही अहम रही थी। एशिया कप 2022 का हिस्सा भी दिनेश कार्तिक है और उन्हें प्लेइंग इलेवन में रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: 4 टेंशन जो टीम इंडिया को हांगकांग के खिलाफ मैच में दूर करनी होंगी



3) भुवनेश्वर कुमार


हांगकांग के साथ साल 2018 में हुए मुकाबले में भुवनेश्व कुमार विकेट नहीं ले पाए थे लेकिन उनकी इकॉनमी बहुत सही रही थी। अब वो टीम इंडिया के सबसे बड़े गेंदबाज बन चुके हैं। एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लिए थे। हांगकांग के खिलाफ इस बार होने वाले मुकाबले का हिस्सा भी रहेंगे। इस बार उम्मीद होगी कि भुवी कुछ विकेट इस टीम के खिलाफ जरूर निकालेंगे।


4) युजवेंद्र चहल


चहल ने साल 2018 में हांगकांग के खिलाफ हुए मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने 10 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इस बार भी वो भारतीय टीम का हिस्सा है और मुख्य स्पिनर के तौर पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा रही है। चहल टी-20 और वनडे में अब बहुत ही जबरदस्त गेंदबाजी करते हैं। टी-20 में अब उन्हें नियमित रूप से खिलाया जाता है।

यह भी पढ़ें- ICC T20I रैंकिंग में हार्दिक पांड्या ने लगाई बड़ी छलांग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/aA4l5Fb
https://ift.tt/REfuGtK

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post