Asia Cup 2022: टीम को जीत दिलाने में रोहित शर्मा सबसे आगे, जानिए कैसा है एशिया कप में खेल रहे सभी 6 कप्तानों का प्रदर्शन

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 का 14वां संस्कारण जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरूआत 27 अगस्त से होने जा रही है और सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं। एशिया कप 2022 में खेलने वाली 6 टीमें तय हो चुकी हैं। इस साल भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांग कांग इस टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे। टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन के कारण इस साल भी एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

किसी भी टीम की जीत में कप्तान की सबसे अहम भूमिका होती है। एशिया कप में शिरकत करने वाली छह टीमों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय टी20 में जीत का प्रतिशत सबसे अच्छा है। रोहित ने अपनी कप्तानी में 82.85% मैच जीते हैं। लेकिन अनुभव के मामले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म उनसे आगे हैं। बाबर ने पाकिस्तान के लिए 41 टी20 मुकाबलों में कप्तानी की है।

भारत -
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगी। यह दूसरी बार है जब रोहित एशिया कप में टीम की कप्तानी करेंगे। रोहित ने फ्रेंचईजी क्रिकेट में शानदार कप्तानी की है और मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य से काम लिया है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियन (MI) ने 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब जीता है। वहीं रोहित ने 29 मैचों में अबतक भारत की कप्तानी की है। जिसमें से मात्र 6 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। उनका जीत प्रतिशत 82.85% का है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: दसुन शनाका की कप्तानी में उतरेगी श्रीलंका, क्या छठी बार बनेगा चैम्पियन

पाकिस्तान -
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म जीतने अच्छे खिलाड़ी हैं। उतने ही अच्छे कप्तान भी हैं। बाबर को आक्रामक कप्तान नहीं माना जाता, वे मैदान में शांत रहते हैं। वे परिस्थितियों के अनुसार हमेशा सटीक फैसले लेते हैं। बाबर हमेशा अपनी टीम को फ्रंट से लीड करते हैं। अबतक वे पाकिस्तान के लिए 41 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। जिसमें 26 में जीत, 10 में हार और 5 बेनतीजा रहे हैं। उनका जीत प्रतिशत 72.22 है। वे एशिया कप 2022 में सबसे अनुभवी कप्तान हैं।

बांग्लादेश -
बांग्लादेश एशिया कप 2022 में शकीब अल हसन की अगुआई में उतरेगा। शकीब तीनों फॉर्मेट में दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं। स्पिन गेंदबाजी के अलावा वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी करते हैं। वे बांग्लादेश के सबसे अनुभवी और मजबूत खिलाड़ी हैं। शकीब ने 21 मैचों में बांग्लादेश की कप्तानी की है। इसमें टीम ने मात्र 7 मैच जीते हैं और 14 हारे हैं। उनके जीत प्रतिशत 33.33 का है।

श्रीलंका -
30 वर्षीय शनाका ने बतौर कप्तान टीम को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया है। शनाका ने 28 मैचों में श्रीलंका की कमान संभाली है। इसमें से 12 में उन्होंने जीत हासिल की है। जिसमें से 15 हारे हैं और 1 मैच टाई हुआ है। शनाका की कप्तानी में श्रीलंका ने 44.64% मैच जीते हैं।

अफगानिस्तान -
अफगानिस्तान इस बार मोहम्मद नबी की कप्तानी में एशिया कप खेलेगा। 37 साल के नबी अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वे दुनिया भर में कई टी20 लीग का हिस्सा हैं। नबी ने अफगानिस्तान के लिए 27 मैचों में कप्तानी की है। जिसमें 14 मैच जीते हैं और 13 हारे हैं। बतौर कप्तान उनका विनिंग प्रतिशत 51.85 का है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 शाकिब अल हसन की कप्तानी में क्या चमकेगी बांग्लादेश की किस्मत, देखें देखें स्क्वॉड

हांग कांग -
हांग कांग की कप्तानी निजाकत खान कर रहे हैं। एशिया कप के क्वलीफायर राउंड में उन्होंने टीम का शानदार नेतृत्व किया है। निजाकत अबतक 8 मैचों में हांग कांग का नेत्रटिव कर चुके हैं। जिनमें से पांच में उन्हें जीत मिली है। वहीं 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। निजाकत का विनिंग प्रतिशत 62.50 का है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OcVrlhH
https://ift.tt/4vCDPI3

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post