Asia Cup 2022: नेट्स में विराट कोहली ने लगाए धुआंधार छक्के, खास वीडियो हुआ वायरल

एशिया कप 2022 की शुरूआत 27 अगस्त से होगी। सभी की नजरें विराट कोहली के ऊपर टिकी है। विराट पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। कई दिग्गज उनकी आलोचना कर चुके हैं। विराट के पास एशिया कप में फॉर्म में वापसी का सबसे अच्छा मौका होगा। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। आप सभी को पता है कि विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ बहुत रन बनाए है। पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी विराट कोहली हैं। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की हार हो गई थी लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने शानदार पारी खेली थी। खैर पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी खेमा विराट कोहली का ये वीडियो देखकर डर जरूर जाएगा।

विराट कोहली के बदले तेवर

अगर आप विराट के इस वीडियो के देखेंगे तो आपको लगेगा की पुराना कोहली लौट आया है। नैट पर विराट कोहली ने इस बार जबरदस्त प्रैक्टिस की। इस दौरान युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा की गेंदों पर लंबे-लंबे सिक्स भी लगाए। विराट के तेवर प्रैक्टिस के दौरान एकदम ही अलग लगे। ऐसा लग रहा है कि विराट ने अपने तेवर बदल दिए है और वो एशिया कप में जरूर धमाल मचाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hEPbUWo
https://ift.tt/Cz3xRhj

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post