Asia Cup 2022 में भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान ने दिया बड़ा बयान

एशिया कप 2022 का आगाज हो गया है। 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ा मुकाबला होगा। इस मैच का इंतजार सभी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप भारत को हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया इस बार बदला लेने के मूड से मैदान पर नजर आएगी। इस मैच को लेकर खिलाड़ियों के बयान भी आने शुरू हो गए है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने अब हुंकार भर दी है। उनका कहना है कि पाकिस्तान ही इस बार एशिया कप की ट्राफी जीतेगा। पीसीबी ने एक खास वीडियो शादाब का पोस्ट किया जिसमें वो एशिया कप को लेकर अपनी बात रख रहे हैं।

पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा बयान

शादाब खान ने कहा, मैं एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। जहां चाह है वहां राह है। अपने प्रदर्शन के लिए काफी उत्सुक हूं। मैं हां प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड हासिल करना चाहता हूं। मैं एशिया कप की ट्राफी उठाना चाहता हूं और ये मेरा सपना जरूर पूरा होगा। मैं पाकिस्तान को तीसरी बार एशिया कप की ट्राफी के साथ देखना चाहता हूं।

उन्होंने आगे कहा, अफरीदी बाहर हो गए है लेकिन हमारे पास अच्छे गेंदबाज है। शाहीन के बाहर होने से हमें नुकसान जरूर हुआ है। वो हमारे मुख्य गेंदबाज थे। हम हमेशा टीम गेम पर भरोसा रखते हैं। हमारे पास कुछ अच्छे मैच विनर गेंदबाज हैं। मुझे हारिस रउफ पर पूरा भरोसा है।

यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ Playing 11 में नहीं मिलेगी जगह



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rw86u12
https://ift.tt/TMZ5iR1

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post