Asia Cup 2022 से बाहर होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने शेयर किया वीडियो, डेडिकेशन देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े

Jasprit Bumrah Video: एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ इसके अगले दिन यानी 28 अगस्त से करेगी। इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। पीठ की इंजरी से परेशान चल रहे जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में एशिया कप से पहले बुमराह ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे जमकर पसीना बहाते दिखाई दे रहे हैं।

बुमराह अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जमकर पसीना बना रहे हैं। वीडियो में बुमराह का डेडिकेशन देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह वीडियो शेयर करते हुए तेज गेंदबाज ने लिखा, ' कोई भी हर्डल बड़ा नहीं है।'

उनके इस पोस्ट पर यूजर्स भी कमेन्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'आप जल्द ठीक हो जायें। टीम को आपकी जरूरत है। एक ने लिखा, 'टी20 वर्ल्ड कप अब ज्यादा दूर नहीं है। ऑल द बेस्ट।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये चोटिल है?? चोट खाने के बाद बंदा ऐसे अभ्यास करता है।'

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड दौरे के बाद ब्रेक लिया था और उम्मीद थी कि वह एशिया कप के लिए टीम में वापसी करेंगे लेकिन वह चोटिल हो गए। अगर बुमराह की इंजरी गहरी हुई तो फिर वो टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो सकते हैं और ये टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका होगा।

यह भी पढ़ें: जश्न में डूबी भारतीय टीम, 'काला चश्मा' गाने पर जमकर किया डांस, विडियो वायरल

28 साल के बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में वनडे सीरीज के 2 मैच खेले थे और कमाल का प्रदर्शन किया। ओवल मैदान पर बुमराह ने 19 रन देकर 6 विकेट लिए थे जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

बुमराह के अलावा हर्षल पटेल भी चोट के कारण एशिया कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. यूएई में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारत ने टीम में 3 तेज गेंदबाजों को शामिल किया जो भुवनेश्वर कुमार, युवा अर्शदीप सिंह और आवेश खान हैं।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: कोविड पॉज़िटिव हुए राहुल द्रविड़, एशिया कप से हो सकते हैं बाहर

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9FPAopM
https://ift.tt/8aophju

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post