BAN vs AFG Playing 11: रहमानुल्ला गुरबाज को बनायें कप्तान ड्रीम 11 का कप्तान, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Asia Cup 2022 BAN vs AFG Playing 11: एशिया कप का तीसरा मुक़ाबला अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुक़ाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। अफगानिस्तान ने एशिया कप के पहले मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था। ऐसे में विजयी रथ पर सवार अफगानिस्तान इस मैच को भी जीतकर सुपर 4 में जगह बनाना चाहेगी।

वहीं दूसरी तरफ शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली बांग्लादेश आज एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश के बड़ी टीम बनकर उभरी है। वह तीन बार फाइनल हार चुका है। पिछले दो संस्करण 2016 और 2018 में उसने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। ऐसे में उन्हें हल्के में लेना किसी भी टीम को भारी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Asia cup 2022: अफरीदी वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, पाकिस्तान ने चोट पर दिया ये अपडेट

शारजाह की पिच
यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि, पिछले साल इस पिच पर 180 से ऊपर का स्कोर देखा है। यह पिच बल्लेबाज और गेंदबाज को समान मदद प्रदान करती है। इस मैदान पर अबतक 25 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले जा चुके हैं, और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 16 बार जीत हासिल की है, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने 9 बार जीत दर्ज की है।

ड्रीम 11 - रहमानुल्ला गुरबाज (कप्तान) हजरतुल्लाह जजई, अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन।

यह भी पढ़ें- हांग कांग के खिलाफ मैच जीतते ही रोहित बना देंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में धोनी को भी छोड़ देंगे पीछे

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), आफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनात, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GKRgmCN
https://ift.tt/kfIw8eo

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post