आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर इंग्लिश क्रिकेटर मोंटी पनेसर आगबबूला

Boycott Laal Singh Chaddha: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई थी। फिल्म को सोशल मीडिया में ट्रोल भी किया गया और कई लोगों ने इसे बायकॉट करने की मांग भी की। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने भी इस फिल्म को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि फिल्म में भारतीय सेना और सिखों का अपमान किया गया है। पनेसर ने आमिर खान और करीना कपूर की इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग भी की है।

पनेसर ने इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा, 'फॉरेस्ट गंप अमेरिकी सेना में फिट बैठती है, क्योंकि वियतनाम वॉर के लिए अमेरिका उस वक्त लो आईक्यू वाले व्यक्ति को तलाश रहा था। लेकिन लाल सिंह चड्ढा पूरी तरह से भारतीय सेना और सिख समाज का अपमान करने वाली फिल्म है। शर्मनाक।" इसके बाद पनेशर ने नीच हैसटैग 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' भी लिखा है।

बता दें लाल सिंह चड्ढा 1994 मे रिलीज हुई सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिन्दी रिमेक है। इस फिल्म को 6 अकादमी अवॉर्ड मिले थे। फिल्म में वियतनाम वॉर और कई ऐसी घटनाओं का जिक्र किया गया था जो 1970 से 1980 के बीच अमेरिका में घटी थीं। इसी कड़ी में लाल सिंह चड्ढा में देश में लगी इमरजेंसी, ऑपरेशन ब्लू स्टार, देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या, 84 के सिख दंगे, 1983 का वर्ल्ड कप सबकी थोड़ी-थोड़ी कहानी है।

यह भी पढ़ें- BCCI ने शिखर धवन को हटा जिम्बाब्वे दौरे के लिए केएल राहुल को बनया कप्तान

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/oi83AuE
https://ift.tt/uj9KZNM

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post