Sandeep Thorat helped Vinod Kambli: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। कभी भारतीय मिडिल ऑर्डर की शान कांबली आज पैसे -पैसे को मोहताज हैं और अपनी पेंशन से परिवार का पेट पाल रहे हैं। लेकिन अब उनकी मदद के लिए एक शख्स ने हाथ बढ़ाया है और उन्हें एक लाख रुपये महीने की जॉब ऑफर की है। इस शख्स का नाम संदीप थोराट है।
कांबली का दर्द सुनकर महाराष्ट्र के बिजनेसमैन संदीप थोराट का दिल पिघल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थोराट कांबली की मदद करना चाहते हैं और उन्हें एक जॉब भी ऑफर की है। उद्योगपति थोराट ने विनोद कांबली को एक लाख रुपए महीना वेतन की नौकरी का प्रस्ताव दिया है। उनकी यह नौकरी क्रिकेट से जुड़ी नहीं है। कांबली को क्रिकेट का दामन छोड़कर कंपनी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में काम करना होगा। हालांकि, पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने थोराट के ऑफर पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
देश के लिए खेलने वाले महान खिलाड़ी का ऐसी स्थिति में होना निराशाजनक है। सह्याद्रि मल्टीस्टेट की फाइनेंस कंपनी मुंबई में शाखा खुलने वाली है। संदीप थोराट ने बताया कि वह उस शाखा में प्रबंधक के पद के लिए विनोद कांबली को यह नौकरी देंगे।
यह भी पढ़ें: भारत पाकिस्तान से खेल सकता है तीन मुक़ाबले, पढ़ें इस टूर्नामेंट से जुड़ी सभी बातें
संदीप थोराट ने कहा, 'विनोद कांबली को ऐसी स्थिति का सामना क्यों करना चाहिए? उन्होंने भारतीय क्रिकेट को ऊंचे स्तर पर पहुंचाया है। आज उन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जहां परिवार का खर्चा नहीं चल पा रहा है। यह हम सब की विफलता है।' संदीप थोराट ने कहा कि वह जल्द ही विनोद कांबली से मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: मैच से पहले रात में 10 पैग लगाकर अगले दिन जड़ा शतक
कांबली ने 'मिड-डे' को दिए एक खास इंटरव्यू में मुंबई क्रिकेटर एसोसिएशन (MCA) से नौकरी देने की मांग की थी। उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा काम चाहिए जहां मैं युवाओं के साथ काम कर सकूं। मुझे पता है कि मुंबई ने अमोल मजूमदार को कोच के रूप में बरकरार रखा है। लेकिन अगर कहीं मेरी जरूरत हो, तो मैं उसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं। हम साथ भी खेल चुके हैं।" बता दें विनोद कांबली ने भारत के लिए 104 वनडे, 17 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके नाम 3561 इंटरनेशनल रन हैं। इस दौरान उन्होंने चार टेस्ट शतक और 2 वनडे शतक लगाए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VpzB5Nw
https://ift.tt/WnPfZtY