भारतीय टीम में लगातार हो रहे बदलाव को लेकर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, राहुल द्रविड़ का नाम लेते हुए कही यह बात

Rohit Sharma on Rahul dravid coaching: पिछले एक साल से भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इस एक साल में कई युवा खिलाड़ियों ने भारत के लिए डेब्यू किया। वहीं टीम का अहम हिस्सा होने वाले कई खिलाड़ी गुमनाम हो गए। ऐसे में भारतीय टीम में लगातार हो रहे बदलाव को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बयान दिया है। शर्मा का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरे साल भर क्रिकेट खेला जा रहा है। ऐसे में टीम की मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बनाना जरूरी है।

शर्मा ने कहा, ' हम बहुत क्रिकेट खेलते हैं, इसलिए चोट और खिलाड़ियों के वर्क लोड पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसे हमें खिलाड़ियों को रोटेट कर रहे हैं। इससे नए खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है और हमारी स्ट्रेंथ मजबूत हो रही है। इसलिए हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतने सारे खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं।'

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरते ही विराट कोहली बना देंगे ये रिकॉर्ड

कप्तान ने आगे कहा, 'हम अपनी बेंच स्ट्रेंथ बनाना चाहते हैं, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में हो। यही वह योजना है जिसकी हम कोशिश कर रहे हैं।' वहीं हेड कोच राहुल द्रविड़ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'जब वह टीम के कोच बने तब हमने एक साथ बैठ कर टीम को आगे ले जाने की योजना के बारे में चर्चा की थी। द्रविड़ की सोच भी मेरी तरह ही है और इससे मेरा काम आसान हो गया।'

यह भी पढ़ें- गिल्लियों को बाउंड्री तक पहुंचाने वाला वह गेंदबाज, जिसके नाम से कांपते थे सभी बल्लेबाज

रोहित ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप से पहले इस महीने शुरू होने वाले एशिया कप में टीम की अगुआई करने की तैयारी कर रहे हैं। रोहित के कप्तान बनाने के बाद से भारत ने लगातार 8 सीरीज जीती हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि आगामी एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम रोहित की अगुआई में कुछ खास कारनामा कर सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9jTwxQJ
https://ift.tt/VqSJB9m

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post