IND vs ZIM: तीसरे वनडे मैच में केएल राहुल कर सकते हैं ये तीन बड़े बदलाव

IND vs ZIM 3rd ODI Match Preview: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिंबाब्वे दौरे पर हैं। इस दौरे पर आज आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान, हरारे में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला दोपहर 12:45 पर शुरू होगा। यह मैच भारत के जिंबाब्वे दौरे का आखिरी मैच है और भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल जिंबाब्वे के खिलाफ आज होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले में तीन अहम और बड़े बदलाव कर सकते हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं

यह खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू

जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे मैच में कप्तान केएल राहुल पहला जो बदलाव कर सकते हैं वह यह है कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल त्रिपाठी भारतीय टीम के लिए वनडे डेब्यू कर सकते हैं। तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने के बाद केएल राहुल राहुल त्रिपाठी को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं। वह भारतीय टीम में दीपक हुड्डा की जगह खेल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एशिया कप में भारत की बढ़ी मुश्किलें

प्लेइंग इलेवन में होगा बड़ा बदलाव

इसके अलावा वनडे सीरीज जीतने के बाद केएल राहुल एशिया कप से पहले कुछ और प्रयोग करना चाहेंगे। जिसमें ओपनिंग मैं ऋतुराज गायकवाड अनुभवी शिखर धवन की जगह प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए देख सकते हैं। इसके अलावा मोहम्मद सिराज की जगह प्लेइंग इलेवन में आवेश खान को मौका दिया जा सकता है जो एशिया कप 2022 में भी टीम के साथ है। इस मैच में उनकी प्रैक्टिस भी होती हुई नजर आएगी।

यह भी पढ़ें: क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:

केएल राहुल (कप्तान), ऋुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Tlx1Lzw
https://ift.tt/cIavmwh

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post