भारत और जिम्बाब्वे के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस बार टीम में बदलाव भी किया गया है। खैर शुभमन गिल ने यहां अपने करियर की बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने अपने करियर का पहला शतड़ यहां जड़ा। गिल की ये पारी लाजवाब रही। गिल ने 82 गेंदों में 12 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। गिल इस बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। शिखर धवन के साथ उनकी साझेदारी अच्छी रही। इसके बाद ईशान किशन के साथ उनकी साझेदारी अच्छी रही। गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शतक बनाने से चूक गए थे। गिल ने इस बार अपनी शतकीय पारी में 43 सिंगल रन लिए। ये देखकर जरूर सभी को अच्छा लगा।
वनडे में अभी तक शानदार प्रदर्शन
शुभमन गिल का इससे पहले सर्वाधिक स्कोर 98 रन था। पिछले महीने ही गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ये रन बनाए थे। अभी तक गिल अपने करियर में 9 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं और उनका औसत 77.67 का रहा है। इस दौरान स्ट्राइक रेट भी उनका सौ से ऊपर रहा है। कुल मिलाकर गिल के आंकड़े देखें जाए तो अभी तक उनका वनडे करियर शानदार रहा है।
गिल की पिछले पांच पारियां भी जबरदस्त रही है। जिम्बाब्वे दौरे पर पहले दो मुकाबलों में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए था। इस बार भी वो जबरदस्त फॉर्म में नजर आए। कवर ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। मुश्किल समय में इस बार गिल ने ये पारी खेली और टीम इंडिया को एक शानदार स्कोर तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें- महिला फैन को देखकर तेज गेंदबाज दीपक चाहर को आई शर्म
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Cn4s7N
https://ift.tt/73WAoBf