Independence Day 2022: 15 अगस्त के दिन क्रिकेट में भारत ने खेले 6 मैच, 4 मैचों में हुई बेइज्जती

15 अगस्त 1947 को भारत देश को आजादी मिली थी। आज स्वतंत्रता दिवसर की 75वीं वर्षगांठ पूरे देश में मनाई जा रही हैं। आजादी के बाद भारत में क्रिकेट का भी अलग रूप देखने को मिला। भारत में आज क्रिकेट को लोग दिल से पूजते हैं। 15 अगस्त के दिन भारत ने कई मैच आजतक खेले हैं। इन ऐतिहासिक मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट टीम को जीत भी मिली है। 15 अगस्त के बहाने से ही सही लेकिन इन मैचों का अपने आप में बहुत बड़ा महत्व है। खिलाड़ी भी इस दिन खेलने के लिए बहुत उत्साहित रहते हैं। खिलाड़ियों में एक अलग ही जोश भी नजर आता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आजादी के बाद 15 अगस्त को कब-कब टीम इंडिया ने मुकाबले खेले हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड

आजादी के बाद पहली बार इस मौके पर भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ हुआ था। ओवल में 14 अगस्त से 19 अगस्त के बीच साल 1952 में मुकाबला खेला गया था। भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज हुई थी। ये चौथा मुकाबला था। इस मैच में भारत की हालत खराब हो गई थी लेकिन बारिश ने बचा लिया था। ये मुकाबला ड्रा रहा था।



भारत बनाम श्रीलंका


इन दोनों टीमों के बीच 14 से 18 अगस्त तक टेस्ट मैच खेला गया था। गॉल में साल 2001 में ये मुकाबला हुआ था। ये मुकाबला भी भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा था। इस मैच में भारत को करारी हार मिली थी। श्रीलंका ने शानदार मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हराया।



भारत बनाम इंग्लैंड


भारत और इंग्लैंड के बीच साल 2014 में 15 से 17 अगस्त तक टेस्ट मैच हुआ था। ये मुकाबला भी ओवल में हुआ था। भारत को इस मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने पारी और 244 रनों से बड़ी जीत इस बार हासिल की थी। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान उस समय महेंद्र सिंह धोनी थी।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2022: जब 2 साल पहले 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के फैसले से पूरे क्रिकेट जगत में पसरा था सन्नाटा



भारत बनाम श्रीलंका

साल 2015 में गॉल में 12 से 15 अगस्त तक ये मुकाबला खेला गया था। यहां भी भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने भारत को 176 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन भारतीय टीम 112 रन ही बना पाई। श्रीलंका के खिलाफ भारत का इसके बाद एक बार फिर रिकॉर्ड खराब हो गया था।



भारत बनाम वेस्ट इंडीज

साल 2019 में पोर्ट ऑफ स्पेन में 14-15 अगस्त को ये मुकाबला खेला गया था। ये मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से शाम 7 बजे से शुरू हुआ था। इसके नतीजा 15 अगस्त को सामने आया। भारत ने इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में विराट कोहली ने शतक लगाया था।



भारत बनाम इंग्लैंड


साल 2021 में लॉर्ड्स में 12 से 16 अगस्त तक ये टेस्ट मैच खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था। ये मैच भारत ने आसानी से जीत लिया था। भारत की गेंदबाजी इस मुकाबले में जबरदस्त रही थी। इंग्लैंड के बल्लेबाजी दूसरी पारी में कुछ भी कमाल नहीं दिखा पाए।

यह भी पढ़ें- बांग्‍लादेश ने एशिया कप 2022 के लिए टीम का किया ऐलान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1ayWP6R
https://ift.tt/pfJMUrh

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post