महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय क्रिकेट में योगदान कभी कोई नहीं भूला सकता है। एक कप्तान, एक विकेटकीपर और एक बल्लेबाज के रूप में अद्भुत रहे। आज से दो साल पहले 15 अगस्त के दिन ही धोनी ने एक ऐसा फैसला लिया जिसके बाद सभी भावुक हो गए थे। धोनी ने इस दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। आज उनके रिटायरमेंट को दो साल पूरे हो चुके हैं। साल 2020 में 15 अगस्त के दिन शाम सात बजकर 29 मिनट में धोनी ने अपने रियाटरमेंट का ऐलान किया था। धोनी का ये ऐसा फैसला था जिसके बाद सभी क्रिकेट प्रेमी स्तब्ध रह गए थे। धोनी ने जो अपने करियर में किया उसके लिए आज भी उन्हें सलाम किया जाता है।
धोनी ने किया था भावुक पोस्ट
एमएस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने वीडियो में मैं पल दो पल का शायर हूं गाना लगाया था। धोनी ने इस दौरान कैप्शन में लिखा, हमेशा आपको प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवादष शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर्ड समझा जाए। खास बात ये थी कि धोनी के इस ऐलान के बाद ही सुरेश रैना ने भी रिटायरमेंट का फैसला ले लिया।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश ने एशिया कप 2022 के लिए टीम का किया ऐलान
धोनी का क्रिकेट करियर शानदार
साल 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी ने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला था। धोनी का क्रिकेट करियर शानदार रहा। उन्होंने 350 वनडे, 98 टी-20 और 90 टेस्ट मैच खेलकर कुल 17266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए। उनका औसत हमेशा वनडे और टी-20 में शानदार रहा।
धोनी कप्तान के रूप में भी बहुत सफल रहे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने ICC की तीनों ट्राफी जीती। इसके अलावा IPL में चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाया। चेन्नई के लिए वो अभी भी खेलते हैं। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में उन्हें गिना जाता है।
यह भी पढ़ें- तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी ने पीएम मोदी से देश का नाम बदलने की अपील की
कप्तान के रूप में भी धाकड़ धोनी
धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने 60 टेस्ट खेले थे। इसमें 27 मैचों मे टीम इंडिया को जीत हासिल हुई। इसके अलावा धोनी ने भारत के लिए 200 वनडे मैचों में कप्तानी की। जिसमें 110 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली। टी-20 में भी धोनी को बहुत सफलता मिली। धोनी ने 72 टी2- मैचों में कप्तानी की और टीम इंडिया को 42 मुकाबलों में जीत मिली।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1xcyanu
https://ift.tt/4b7BYzp