The Hundred: विल समीद ने जड़ा द हंड्रेड टूर्नामेंट का पहला शतक, सिर्फ चौके छक्के से ठोके 68 रन

The Hundred Will Smeed century: इंग्लैंड में जारी द हंड्रेड टूर्नामेंट में 20 साल के विल समीद ने कुछ ऐसा किया है। जो इंग्लैंड के जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो और मोईन अली जैसे स्टार खिलाड़ी भी नहीं कर पाये। समीद ने बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से खेलते हुए द हंड्रेड टूर्नामेंट के इतिहास का पहला शतक जड़ा है।

साउदर्न ब्रेव के खिलाफ समीद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 202 के स्ट्राइकरेट से 50 गेंदों पर 101 रनों की इस नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके ओर 6 सिक्स भी लगाए। समीद की इस धमाकेदार पारी के दम पर बर्मिंघम फीनिक्स ने 53 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।

इस मैच में साउदर्न ब्रेव ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फाइसल किया। यह फैसला उनपर भारी पड़ा। बर्मिंघम फीनिक्स के लिए क्रिस बेंजामिन के साथ विल समीद सलामी बल्लेबाजी करने आए। समीद ने पहली गेंद से ही साउदर्न ब्रेव के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ना शुरू कर दी।

समीद ने मैच की पहली गेंद पर बेहतरीन चौका लगाया। इसके बाद वे नहीं रुके और एक के बाद एक गेंदबाजों की पिटाई करते चले गए। समीद ने अपना अर्धशतक 25 गेंदों पर पूरा किया, वहीं 100 रन तक पहुंचने के लिए उन्होंने 49 गेंदें का सामना किया।

समीद ने पारी की 99वीं गेंद पर अपना शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। वे द हंड्रेड टूर्नामेंट में 100 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। समीद की इस पारी के बदौलत फोनिक्स ने 4 विकेट पर 176 रन बनाए। समीद के अलावा बर्मिंघम फीनिक्स टीम में लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली और मैथ्यू वेड जैसे स्टार खिलाड़ी हैं।

बर्मिंघम फीनिक्स द्वारा दिये गए इस विशाल लक्ष्य क जवाब में सदर्न ब्रेव की पूरी टीम 85 गेंदों पर 123 रन बनाकर ढेर हो गई। फोनिक्स के लिए तेज गेंदबाज हेनरी ब्रूक्स ने 25 रन देकर 5 विकेट झटके।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MEwkpOI
https://ift.tt/Sbx84IB

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post