अगले महीने टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की अंतिम टी-20 सीरीज होगी। भारतीय टीम के लिए तैयारियों का ये अंतिम मौका होगा। सीरीज का पहला मुकाबला केरल के तिरूवनंतपुरम में खेला जाएगा। टीम इंडिया में कुछ नए खिलाड़ियों की एंट्री सीरीज के लिए हुई है। कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। कुछ खिलाड़ी इंजरी के कारण बाहर हो गए है। इस लिहाज से देखा जाए तो प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। अब तीनो मैचों की प्लेइंग इलेवन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। यहीं से वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन का भी अंतिम फैसला लिया जाएगा। खैर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 की प्लेइंग से कुछ खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं।
1) केएल राहुल
इंजरी से वापस आए राहुल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। एशिया कप में वो फ्लॉप रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी ज्यादा रन नहीं बना पाए। टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली तीसरे ओपनर के तौर पर मौजूद रहेंगे। रोहित शर्मा ने कहा था कि उनका भी हमें प्रयोग करना पड़ेगा। इस लिहाज से देखा जाए तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में केएल राहुल की जगह विराट कोहली ओपनिंग कर सकते हैं। राहुल की जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है। इससे मिडिल ऑर्डर भी मजबूत हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- South Africa के खिलाफ T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UG7QCwP
https://ift.tt/l0rA5sT