IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। दुनिया का हर खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बनाना चाहता है। आईपीएल से खिलाड़ियों को नाम, पैसा, शोहरत सब मिलता है। कुछ क्रिकेटरों ने इंटरनेशनल मैचों की तुलना में आईपीएल में खेलना पसंद किया है। हालांकि कुछ ऐसे भी मशहूर क्रिकेटर हैं जिन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी के कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे है।
जेम्स एंडरसन -
इंग्लैंड के दिग्गज अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को कौन अपनी टीम में नहीं लेना चाहेगा। एंडरसन क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। आईपीएल 2010 में उन्हें कई फ्रेंचाइजी ने अप्रोच किया था। लेकिन उन्होंने यह कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया। क्योंकि वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए फिट रहना चाहते थे।
रवि बोपारा -
इंग्लैंड के एक और खिलाड़ी रवि बोपारा ने भी आईपीएल फ्रेंचाइजी के कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा है। ऑलराउंडर बोपारा पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं। लेकिन जब 2011 में मुंबई इंडियन (MI) ने डेवी जैकब्स के रिप्लेसमेंट के रूप में उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहा तो बोपारा ने यह कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया था।
स्टुअर्ट ब्रॉड -
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्हें भी आईपीएल की कई फ्रेंचाइजी ने अप्रोच किया है लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में फोकस रखने के लिए उन्होंने ये कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया। 2009 में, उन्होंने एशेज पर फोकस करने के लिए फ्रेंचाइजी के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया। वहीं 2010 में भी आईपीएल डील को साइन करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
साकिब महमूद -
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद को हाल ही में आईपीएल 2022 के दौरान एक फ्रेंचाइजी से एक प्रस्ताव मिला। उन्होंने फ्रेंचाइजी का नाम नहीं लिया लेकिन महमूद ने बताया कि वह काउंटी क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं।
तस्कीन अहमद -
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को 2022 में मार्क वुड की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने का सुनहरा मौका मिला था। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने उन्हें NOCनहीं दी, इस प्रकार उन्हें इस प्रस्ताव को छोड़ना पड़ गया।
कुसल परेरा
2018 में, डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसलिए फ्रेंचाइजी ने श्रीलंका के कुसल परेरा को ऑफर दिया। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने कथित तौर पर घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑफर को लेने से इंकार कर दिया। बता दें परेरा पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेल चुके हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TIOtcSp
https://ift.tt/uTG0yv2