IND vs SA T20: पहले T20 के लिए भारतीय टीम की Playing 11 लगभग तय!, कुलचा की वापसी, यह ताबड़तोड़ बल्लेबाज बाहर

IND vs SA T20 match Playing 11: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कल यानी 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। इस सीरीज में आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे धुरंधर जलवा दिखाते नजर आएंगे।

इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 लगभग तय हो चुकी है। कप्तान लोकेश राहुल और टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ईशान किशन को एक बार फिर सलामी बल्लेबाजी करने का मौका दे सकते हैं। ईशान किशन आतिशी बल्लेबाजी करते हैं और कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल देते हैं। ईशान के साथ खुद लोकेश राहुल सलामी बल्लेबाजी करेंगे।

मिडिल ऑर्डर की बात की जाये तो विराट कोहली इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है। अय्यर ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अय्यर के अलावा गुजरात के कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या यहां भी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते है। जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नंबर 5 पर उतरने की संभावना है।

फिनिशर की बात की जाये तो टीम के पास दिनेश कार्तिक जैसा अनुभवी बल्लेबाज है। कार्तिक नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. वहीं, इसके बाद नंबर 7 पर अक्षर पटेल खेलेंगे। इसके अलावा हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार पर गेंदबाजी की ज़िम्मेदारी होगी।

ऐसे में एक बार फिर सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले दीपक हुड्डा को टीम में जगह नहीं मिलेगी। ईशान किशन के खेलने पर ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय है। वहीं इस आईपीएल सीजन में 15 मैचों में 32.21 की औसत से 451 रन बनाने वाले हुड्डा को हार्दिक पांड्या के चलते मौका नहीं मिलेगा।

संभावित प्लेइंग 11-
लोकेश राहुल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kvNdGg9
https://ift.tt/yV9sUDI

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post