एशिया कप 2022 का समापन हो गया है। फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया। श्रीलंका ने 6वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंंट में कई शानदार मुकाबले देखने को मिला। सभी मुकाबले अंतिम ओवर तक गए और फैंस को बहुत मजा आया। भारत और पाकिस्तान के बीच भी दो मुकाबले हुए। एक मैच में भारत को जीत मिली और एक मैच में पाकिस्तान ने बाजी मारी। खैर बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दबदबा इस टूर्नामेंट में देखने को मिला। बल्लेबाजों ने खूब चौके-सिक्स लगाए। वहीं गेंदबाजों ने भी अपनी गेंदबाजी से मैच पलटा। आइए आपको बताते हैं कि एशिया कप में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बना और किन गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए।
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज
1) भुवनेश्वर कुमार- एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए हैं। कुमार ने 5 मैचों में 11 विकेट नाम किए हैं।
2) वानिंदु हसरंगा- हसरंगा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।वानिंदु हसरंगा ने 6 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए। फाइनल मैच में उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की थी। एक ही ओवर में उन्होंने तीन विकेट लिए थे।
3) मोहम्मद नवाज- नवाज का एशिया कप 2022 में ऑलराउंडर प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली। इसके अलााव 6 मैचों में 8 विकेट हासिल किए।
4) शादाब खान- शादाब ने भी UAE की पिचों पर अपनी स्पिन से कमाल दिखाया। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 5 मैचों में 8 विकेट हासिल किए।
5) हैरिस रऊफ- रऊफ ने पाकिस्तान के लिए फाइनल मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए 6 मैचों में 8 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: श्रीलंका के 6वीं बार चैंपियन बनने से लेकर पाकिस्तान का बेड़ागर्क होने तक, मैच की 5 बड़ी बातें
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AOQyxER
https://ift.tt/xodTZjB