Asia Cup 2022: श्रीलंका के 6वीं बार चैंपियन बनने से लेकर पाकिस्तान का बेड़ागर्क होने तक, मैच की 5 बड़ी बातें

एशिया कप 2022 का फाइनल श्रीलंका ने जीत लिया है। फाइनल में श्रीलंका ने शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को 23 रन से हराया। आपको बता दें साल 2014 के बाद पहली बार चैंपियन श्रीलंका बना है। एशिया कप का खिताब 6वीं बार श्रीलंका ने अपने नाम किया। श्रीलंका के लिए ये जीत कई मायनों में शानदार रही। श्रीलंका ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद वह कोई मैच नहीं हारी. सुपर-4 में भी श्रीलंका ने सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में पाकिस्तान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों खराब रही। यहां तक भी फील्डिंग में भी इस बार पाकिस्तान पीछे रह गया। खैर हम आपको इस मैच की पांच बड़ी बातें बताते हैं।

1) मोहम्मद रिजवान के अलावा पूरी पाकिस्तानी टीम फेल

इस मुकाबले में पाकिस्तान हर विभाग में फेल रहा। बहुत ही खराब फील्डिंग की। भानुका राजपक्षे को पाकिस्तान ने दो जीवनदान दिए। राजपक्षे ने इसके बाद 45 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली। पूरे एशिया कप में बाबर आजम फेल रहे। लगा था कि फाइनल में वो रन बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 55 रन बनाए लेकिन उन्होंने 49 गेंद खेली। उनकी धीमी बल्लेबाजी के कारण भी पाकिस्तान मैच से दूर रह गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rACfPyJ
https://ift.tt/8PAOXx4

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post