चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलने वाले ईश्वर पांडे ने संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिए बड़े बयान

भारतीय क्रिकेटर ईश्वर पांडे ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ईश्वर पांडे भारत के लिए अपना डेब्यू नहीं कर पाए लेकिन IPL लीग्स में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा वो थे। उस समय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे और ईश्वर पांडे को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। घरेलू क्रिकेट में ईश्वर पांडे ने अपनी तेज गेंदबाजी से छाप जरूर छोड़ी। चेन्नई के लिए IPL में उन्होंने कई मैच खेले और बहुत प्रभावित किया। इसके अलावा रणजी क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। ईश्वर पांडे इस मय 33 साल के हैं और कम उम्र में उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया। शायद उनको भी लग गया कि अब उनके लिए सभी जगह के दरवाजे बंद हो गए है।


सोशल मीडिया पर कही बड़ी बात

ईश्वर पांडे ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने बहुत ही लंबा पोस्ट इस बार शेयर किया। उन्होंने कहा, मैं अपने जिले का पहला क्रिकेटर हूं जिसका चयन देश के लिए हुआ। इस बात पर मुझे हमेशा गर्व रहेगा। हां मुझे देश के लिए कोई भी मैच खेलने का मलाल हमेशा रहेगा। अगर मुझे धोनी ने एक मैच खेलने का मौका दिया होता तो शायद मैं और होता।

उन्होंने आगे कहा, उस समय मैं बहुत युवा था और मेरी फिटनेस भी अच्छी थी। अगर मुझे भारत के लिए खेलने का मौका मिलता तो मेरा करियर बहुत अच्छा रहता। विराट कोहली, युवराज सिंह, धोनी, रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों के साथ मैंने ड्रेसिंग रूम शेयर किया और मुझे इस पर बहुत गर्व है।

यह भी पढ़ें- 2 खिलाड़ी जिनकी जगह T20 World Cup 2022 में आर अश्विन ने छीन ली और बन गए 'विलेन'



IPL में किया अच्छा प्रदर्शन


घरेलू क्रिकेट में ईश्वर पांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा IPL में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स, पुणे वॉरियर्स और राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के लिए खेला। धोनी की टीम में उन्हें खेलने का मौका। धोनी ने उनका अच्छा प्रयोग भी किया। हालांकि टीम इंडिया के लिए ईश्वर कोई भी मुकाबला नहीं खेल पाए। आपको बता दें पांडे ने अपने करियर में कुल 75 फर्स्ट क्लास मैच खेले। कुल 263 विकेट उन्होंने लिए हैं। IPL में उन्होंने कुल 25 मैच खेले और 18 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जिन्होंने 2021 में विराट की कप्तानी में खेला था T20 वर्ल्ड कप लेकिन रोहित की कप्तानी में हुई छुट्टी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zBgUnuE
https://ift.tt/qf7CU5l

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post