टी-20 इंटरनेशनल में इस समय कुछ ही बल्लेबाज हैं जो तीन हजार से ज्यादा रन बना पाए है। भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है। खासतौर पर रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। उनके पीछे-पीछे विराट कोहली भी चल रहे हैं। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अपने टी-20 करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 122 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस पारी के बाद विराट कोहली ने भी कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। टी-20 में शुरूआती करियर बहुत ही सही होना चाहिए वरना टीम से बाहर होने में देरी नहीं लगती है। आइए आपको बताते हैं कि शुरूआती 75 इनिंग्स में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए है।
1) विराट कोहली
कोहली 100 से ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस लिस्ट में वो पहले स्थान पर मौजूद है। अपने टी-20 करियर की शुरूआत 75 इनिंग्स में उन्होंने 2783 रन बनाए। वैसे देखा जाए तो विराट अभी तक 104 मैचों में 3584 रन बना चुके हैं। 1 शतक और 32 अर्धशतक उनके नाम दर्ज है। टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट का नाम सबसे ऊपर आता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BtnXa5C
https://ift.tt/vNDrX6R