मोहम्मद रिजवान ने बाबर आजम के इस रिकॉर्ड की बराबरी की, विराट कोहली और केएल राहुल को भी छोड़ा पीछे

Mohammad Rizwan 2000 T20 runs: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही 7 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हारा दिया। इस मैच में पाकिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 46 गेंद पर 68 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान रिजवान ने बाबर आजम के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

68 रनों की इस पारी की मदद से रिजवान ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वे पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज हैं। रिजवान ने 2000 रनों का आंकड़ा अपनी 52वीं टी20 पारी में छुआ है। बाबर ने भी इतनी ही पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। इतना ही नहीं भारतीय उपकप्तान केएल राहुल ने भी मंगवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 गेंदों में 55 रनों की पारी खेलते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर के 2000 रन पूरे किए हैं।

राहुल ने टी20 में 62 मैचों की 58 पारियों में 2000 रन पूरे किए हैं। वहीं विराट कोहली को 56 पारियों में इस कीर्तिमान को छुआ था। इस मामले में पांचवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच का नाम आता है। फिंच ने टी20 में 2000 रन पूरे करने के लिए 62 पारियां खेली थी।

इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर महज 158 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 160 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। एलेक्स हेल्स ने अर्धशतक ठोका, वहीं हैरी ब्रूक्स ने 25 गेंद पर नॉटआउट 42 रन ठोके। उधर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TgNE1t9
https://ift.tt/NSuk7D0

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post