India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 का पहला मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हरा दिया और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इस मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विकेट कीपर दिनेश कार्तिक के बीच एक अजीबो गरीब वाक्य देखने को मिला।
दरअसल पारी का 12वां ओवर तेज गेंदबाज उमेश यादव ने किया। इस ओवर में उमेश ने दो विकेट लिए। लेकिन दिनेश कार्तिक विकेट के पीछे से बहुत ज़्यादा कॉन्फिडेंस के साथ अपील नहीं कर रहे थे। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। पारी के 12वें ओवर में तीसरी गेंद पर जब स्मिथ को कार्तिक ने विकेट के पीछे से कैच आउट किया। तब भी उनकी अपील में वो विश्वास नहीं था। जब मैक्सवेल आउट हुए तब भी ऐसा ही हुआ। इसके बाद रोहित गुस्से वाले चेहरे के साथ कार्तिक की तरफ बढ़े और उनका चेहरा पकड़कर कुछ कहने लगे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो में रोहित विकेटकीपर कार्तिक की गर्दन पकड़कर जोर-जोर से हिला रहे हैं और उन पर चिल्ला भी रहे हैं। कार्तिक को धमकाने का वीडियो सामने आने के बाद फैंस रोहित की आलोचना भी कर रहे हैं और उन्हें कह रहे हैं कि शर्म करो।
बता दें इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उपकप्तान केएल राहुल ने 35 गेंदों में 55 रन, सूर्यकुमार ने 46 रन और हार्दिक पांड्या ने 30 गेंद पर 71 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 3, जोश हेज़लवुड ने 2 और कैमरून गईं ने 1 विकेट लिया।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन और मैथ्यू वेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से यह लक्ष्य 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इन दोनों बल्लेबाजों के भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। ग्रीन ने सिर्फ 30 गेंद में 61 रन बनाए, वहीं वेड ने 21 गेंद पर 6 चौके और 2 सिक्स की मदद से 45 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 17 रन दिए और 3 विकेट लिए। वहीं उमेश यादव ने 2 और युजवेंद्र चहल ने सिर्फ एक विकेट चटकाया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vBx4wSA
https://ift.tt/dIOPY26