IND vs AUS T20 Series: 20 सितंबर से शुरू होगी सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

India vs Australia T20 Series 2022 full schedule: इस साल के अंत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज खेलेगा। 20 सितंबर से मोहाली में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत करेगा। इस साल टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में ही होना है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह सीरीज अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी। तो आइए नज़र डालते हैं इस सीरीज के शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स पर -

IND vs AUS T20 Series: भारत vs ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज शेड्यूल -
20 सितंबर 2022, मंगलवार, पहला टी 20, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली।
23 सितंबर 2022, शुक्रवार, दूसरा टी20, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर।
25 सितंबर 2022, रविवार, तीसरा टी20, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद।

IND vs AUS T20 Series: भारत vs ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल -
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभन्न चैनलों और डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे।

दोनों टीमों का स्‍क्‍वाड -
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप कप्तान), एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, डेनियल सेम्स, सीन एबॉट।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1bWfqiR
https://ift.tt/e68so5V

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post