Ind vs HK, Asia Cup 2022: सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी, इन 5 वजहों से भारत को मिली शानदार जीत

Ind vs HK, Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 का चौथा मुक़ाबला भारत और हॉन्ग कॉन्ग के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 40 रन से हरा सुपर 4 में जगह बनाई है। यह मैच पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए अच्छा रहा। उन्होंने लंबे समय बाद बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। इसके अलावा दायें हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद में 68 रन की आक्रामक पारी खेली। तो आइए नज़र डालते हैं उन 5 रिकॉर्ड या बातों पर जिनकी वजह से भारत को मिली जीत शानदार जीत -

-अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह भारत द्वारा डेथ ओवरों में बनाए गए तीसरे सर्वाधिक रन हैं। भारत ने हांगकांग के खिलाफ 16 से 20 ओवर के बीच में 78 रन जोड़े। इससे पहले 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में भारत ने आखिरी 5 ओवर में 80 रन जोड़े थे। वहीं भारत ने इसी साल वेस्टइंडीज के लिए कोलकाता में डेथ ओवर में सर्वाधिक 86 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- 'एक बार मैंने पढ़ा कि मेरी मौत हो गई है', जानें रविन्द्र जडेजा ने ऐसा क्यों कहा

-इस मैच में लंबे समय के बाद विराट कोहली का बल्ला चला और उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। कोहली ने 44 गेंद पर 59 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दुयरन उन्होंने तीन सिक्स और 1 चौका लगाया। इसी के साथ कोहली ने अपने टी20 करियर का 31वां अर्धशतक पूरा किया।

-रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस जीत के साथ उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने अबतक 37 मैचों में भारत की कप्तानी की है और 31 में जीत हासिल की है। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम महेंद्र सिंह धोनी का है। धोनी ने अपने करियर में 41 टी20 मुक़ाबले जीते हैं।

-इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने आतिशी बल्लेबाजी की। उन्होंने भारतीय पारी के आखिरी ओवर में 26 रन बटोरे। सूर्यकुमार ने हारून अरशद के आखिरी ओवर में चार सिक्स लगाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 26 गेंद पर 6 सिक्स और 6 चौके की मदद से 68 रन ठोके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 261.54 का रहा।

यह भी पढ़ें- हॉन्ग कॉन्ग के किंचित शाह ने मैच के बाद स्टेडियम में दीपक चाहर स्टाइल में अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

-दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रात को खेले गए पिछले 14 टी20 मुक़ाबले में पहली बार किसी टीम ने सफलतापूर्वक लक्ष्य का बचाव किया है। इस मैच में भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। जवाब में हॉन्ग कॉन्ग की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 40 रन से जीत लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JoujlR8
https://ift.tt/deVYqUc

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post