IND vs PAK: दोनों टीमों में होंगे कई बड़े बदलाव, ऐसी होगी भारत-पाक की प्लेइंग 11

India vs Pakistan Playing 11, Dream11 Team Prediction Today Match: एशिया कप 2022 के सुपर 4 का दूसरा मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था और एक बार फिर दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार हैं। एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में दोनों टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच से पहले दोनों टीमों के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। ऐसे में इस मैच में दोनों टीमों में बड़े बदलाव होंगे।

दोनों टीमों में चोटिल होने वाले खिलाड़ी -
भारतोया टीम का ग्रुप स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। लेकिन सुपर चार से पहले टीम के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा और तेज गेंदबाज आवेश खान चोटिल हो गए हैं। जिसके चलते वे पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में नहीं खेलेंगे। वहीं पाकिस्तान की बात की जाये तो तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी साइड स्ट्रेन के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। उन्हें शुक्रवार को शारजाह में हांगकांग के खिलाफ मैच में गेंदबाजी के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। इससे पहले शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर पहले ही एशिया कप से बाहर हो चुके हैं।

क्या बदलाव हो सकते हैं-
भारतोया टीम इस मैच में दो बदलाव करेगी। जडेजा की जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में मौका मिलता है। वहीं भारत उनकी जगह एक एक्सट्रा बल्लेबाज खिला सकती है। ऐसे में ऋषभ पंत या दीपक हूडा को भी मौका मिल सकता है। वहीं दूसरा बदलाव आवेश खान की जगह रवि बिश्नोई या रविचंद्रन अश्विन को मौका मिल सकता है। पाकिस्तान की बात की जाये तो शाहनवाज दहानी की जगह हसन अली या मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया जा सकता है।

ड्रीम 11 - मोहम्मद रिज़वान, बाबर आज़म, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, फखर जमान, हार्दिक पांड्या, शादाब खान, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, हारिस रउफ
कप्तान: सूर्यकुमार यादव
उपकप्तान: बाबर आज़म

संभावित प्लेइंग 11 -
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/egTiBfh
https://ift.tt/eUMYja1

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post