IND vs SA: एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, शिखर धवन को छोड़ा पीछे

Suryakumar yadav India vs South Africa T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जर रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला कल यानि बुधवार को तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया और एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने तीन सिक्स और पांच चौके लगाए। इसी के साथ सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने खब्बू सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है। इस साल सूर्यकुमार यादव ने अबतक खेले गए 21 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 38.01 के औसत से 732 रन बना लिए हैं। वहीं धवन ने साल 2018 में सबसे ज्यादा 689 अंतरराष्ट्रीय टी20 रन बनाए थे।

इस मामले में तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है। कोहली ने साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय टी20 में 641 रन बनाए थे। इस साल सूर्यकुमार शानदार फॉर्म में हैं और अबतक एक शतक और पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट भी अन्य भारतीय बल्लेबाजों के मुक़ाबले बहुत ज्यादा है। उनका करियर स्ट्राइक रेट 182.8 है। वह इस साल अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं। इस साल अब तक वह 45 सिक्स जमा चुके हैं।

इस साल सूर्यकुमार ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव के बाद साल 2022 में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी20 रन बनाने में नेपाल के दीपेंद्र सिंह (626) का नाम आता है। तीसरे स्थान पर चेक रिपब्लिक के साबावून दाविजी (612) हैं। इस लिस्ट में चौथे पायदान पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (556) और पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन (553) मौजूद हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Pmxsn8h
https://ift.tt/Cp30FLa

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post