IPL 2022 से हार्दिक पांड्या की किस्मत बदल गई है। बेस्ट ऑलराउंडर के रूप में वो सामने आए है। भारतीय टीम को अपने दम पर कई मुकाबले वो जीता चुके हैं। अगले महीने टी-20 वर्ल्ड कप होगा। सभी का कहना है कि भारत को अगर टी-20 वर्ल्ड कप जीतना है तो फिर पांड्या को परफॉर्म करना होगा। इस समय शानदार लय में वो नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहित अफरीदी भी अब उनके फैन हो गए है। पांड्या को लेकर अफरीदी का ये बयान सुनकर आप भी खुश जरूर होंगे। अफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तान की मौजूदा टीम में हार्दिक पांड्या जैसे फिनिशर की कमी है, इस वजह से ही टीम की हालत खराब हो रही है।
हार्दिक पांड्या की हुई तारीफ
एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार्दिक पांड्या का शानदार प्रदर्शन रहा था। साउथ अफ्रीकी सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है। अब वो सीधे टी-20 वर्ल्ड कप में नजर आएंगे। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हार्दिक ने अभी तक अपना दम दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में भी अंत में चौका लगाकर भारतीय टीम को पांड्या ने जीत दिलाई थी।
समा टीवी पर बात करते हुए अफरीदी ने कहा, पाकिस्तान के पास हार्दिक पांड्या जैसा फिनिशर नहीं है। आसिफ अली और खुशदिल से हमने उम्मीद लगाई थी लेकिन वो सफल नहीं हुए। शादाब खान और नवाज भी अपनी भूमिका अच्छे से नहीं निभा पाए। इन चारों में से कोई भी निरंतर प्रदर्शन नहीं कर पाता है। शादाब खान हर गेम में अच्छी गेंदबाजी नहीं करते हैं। हालांकि जिस दिन करते हैं उस दिन टीम जीत भी जाती है।
यह भी पढ़ें- ICC T20 रैंकिंग में बाबर आजम को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे सूर्यकुमार यादव
पाकिस्तान की बल्लेबाजी कमजोर
पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में नाबाद 71 रन बनाए थे। दूसरे टी-20 में 9 और तीसरे टी-20 में नाबाद 25 रनों की विनिंग पारी खेली थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी इस समय बहुत ही कमजोर नजर आ रही है। पूरी टीम बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के ऊपर टिकी है। बाबर आजम भी इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। अकेल रिजवान ने ही कई मुकाबले टीम को जिताए है। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अपनी जिम्मेदारी अच्छे से नहीं निभा पा रहे हैं और अभी तक कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया है।
यह भी पढ़ें- South Africa के खिलाफ T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bm7XGpa
https://ift.tt/1N6Syj3