PAK vs HK: 'करो या मरो' मुक़ाबले से पहले इंजमाम-उल-हक ने पाकिस्तानी को दी वॉर्निंग, बोले -हॉन्ग कॉन्ग को हल्के में ना लें

Asia Cup 2022 Pakistan vs Hong kong: एशिया कप 2022 ग्रुप स्टेज का छठा और आखिरी मुक़ाबला पाकिस्तान और हांग कांग के बीच खेला जाएगा। यह दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' मुक़ाबला है। दोनों को अपने पहले मैच में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में जो भी इस मैच में जीतेगा वह सुपर 4 में जगह बना लेगा।

वैसे तो इस मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। लेकिन हांग कांगने पहले मैच में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में उन्हें हल्के में लेना एक बड़ी चूक हो सकती है। इसी बात को मद्देनज़र रखते हुए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक ने अपनी टीम को वॉर्निंग दी है। पूर्व कप्तान ने कहा है कि हॉन्ग कॉन्ग को बिल्कुल भी हल्के में ना लें और पूरी तैयारी के साथ ही मैदान में उतरें। इंजमाम ने आगे कहा कि खुशदिल शाह और आसिफ अली की जगह हैदर अली को हांग कांग के खिलाफ मैच में मौका मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- एशिया कप में भारतीय टीम ने की ये बड़ी गलती, 15 दिन के अंदर अगर नहीं हुआ सुधार तो ये वर्ल्ड कप भी जाएगा

इंजमाम ने कहा कि मध्यक्रम में अनुभवी कि कमी है। अगर पाकिस्तान शोएब मलिक को टीम में चुनती तो मध्यक्रम और भी मजबूत होता। एशिया कप में पाकिस्तान ने अभी तक एक ही मैच खेला है, जिसमें उसे भारत के हाथों पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 का स्कोर बनाया था। जिसे भारत ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के शानदार प्रदर्शन की मदद से आसानी से पा लिया था।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश से 4 साल बाद लिया बदला, श्रीलंका ने फिर किया नागिन डांस, Video वायरल

पाकिस्तान अगर हांग कांग को हराने में कामियाब रहता है तो 4 सितम्बर को एक बार फिर वह भारत से भिड़ेगा और उसके पास हिसाब बराबर करने का मौका होगा। सुपर 4 में ग्रुप ए से भारत ने पहले ही जगह बना ली है। वहीं ग्रुप बी अफ़ग़ानिस्तान और श्रीलंका ने जगह बनाई है। वहीं बांग्लादेश पहले दो मैच हारकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zWicdnj
https://ift.tt/35CEtrj

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post