T20 के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी, टूटने से बचा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप की वजह से इस समय लगभग सभी टीमें ज्यादा से ज्यादा टी-20 मैच खेल रही है। एशिया कप 2022 भी इस समय चल रहा है। भारत ने हांगकांग के ऊपर बड़ी जीत हासिल की। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने अंतिम ओवर में चार सिक्स लगाए। सूर्यकुमार यादव की इस तूफानी को देखकर सभी दंग रह गए थे। अलग ही अंदाज में इस बार सूर्यकुमार यादव नजर आए थे। सूर्यकुमार यादव ने भी कह दिया है कि वो किसी भी बल्लेबाजी क्रम में नजर आ सकते हैं। खैर इस पारी के बाद सूर्यकुमार यादव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टी-0 में वो एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए है। आइए आपको तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

1) युवराज सिंह

इस लिस्ट में सबसे ऊपर युवराज का ही नाम रहेगा। साल 2007 के बाद उनका रिकॉर्ड आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है। साल 2007 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर युवराज ने छह सिक्स लगाकर ओवर में 36 रन बटोरे थे। युवराज सिंह का ये ऐतिहासिक पल आजतक कोई नहीं भूला है। आज भी जब युवराज द्वारा लगाए गए सिक्स की वीडियो देखते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं।



2) सूर्यकुमार यादव


सूर्यकुमार ने एशिया कप 2022 में हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने पारी के 20वें ओवर में 26 रन बनाए। चार सिक्स और एक डबल रन लेकर सूर्यकुमार ने अपना नाम इस लिस्ट में दर्ज कराया है। सूर्यकुमार की ये पारी कभी कोई नहीं भूल सकता है। सूर्यकुमार की इस पारी की बदौलत ही टीम इंडिया ने हांगकांग को 40 रनों से हराया।

यह भी पढ़ें- T-20 इंटरनेशनल में 3500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/74w2aQx
https://ift.tt/o6xMml5

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post