सूर्यकुमार यादव इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 36 गेंदों में 69 रन बनाए। भारतीय टीम ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 बड़े विकेट शुरूआत में ही गंवा दिए थे। इसके बाद कोहली के साथ मिलकर सूर्या ने टीम इंडिया की नैया पार लगाई। सूर्य का टी-20 करियर अभी तक शानदार रहा है। टीम इंडिया के लिए कुछ ऐताहासिक पारियां वो खेल चुके हैं। मिडिल ऑर्डर की पूरी जिम्मेदारी इस समय सूर्या के पास है। अपने छोटे से टी-20 करियर में सूर्या कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रहे हैं। भारत की तरफ से सबसे कम इनिंग में 50 सिक्स लगाने वाले वो पहले बल्लेबाज बन गए है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
1) सूर्यकुमार यादव
सूर्या ने अभी तक टीम इंडिया के लिए सिर्फ 31 टी-20 मैच खेले हैं। 29 इनिंग में वो 50 सिक्स लगा चुके हैं। उन्हें भारत का 360 डिग्री खिलाड़ी कहा जाता है। मैदान के चारों तरफ वो शॉट लगाते हैं। अभी तक टीम इंडिया के लिए वो 926 रन बना चुके हैं। उनके नाम 1 शतक और 7 अर्धशतक भी दर्ज हैं। टी-20 में उनका स्ट्राइक रेट अभी तक 174.72 का रहा है। अब आप समझ सकते हैं कि किस अंदाज में वो बल्लेबाजी करते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप आयोजन अगले महीने होगा। टीम इंडिया को अगल वर्ल्ड कप जीतना है तो फिर सूर्या को इसी फॉर्म में रहना होगा।
यह भी पढ़ें- AUS सीरीज में फेल रहे केएल राहुल की वजह से 2 खिलाड़ी जिनका करियर बर्बाद हो रहा है
2) युवराज सिंह
युवराज टी-20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज में से एक थे। साल 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप भारत ने जीता था और इसका पूरा श्रेय युवराज सिंह को जाता है। इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 सिक्स उन्होंने लगाए थे। खैर युवराज ने शुरूआती 31 पारियों में अपने 50 सिक्स पूरे किए थे। इस लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया के लिए युवराज ने 58 टी-20 मुकाबलों में 1177 रन बनाए। 8 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं। टी-20 में हमेशा उन्होंने 136.38 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
यह भी पढ़ें- AUS के खिलाफ सीरीज जीतकर रोहित शर्मा और हार्दिका पांड्या ने तोड़ी धोनी की परंपरा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/YALhKFI
https://ift.tt/iICY8hn