बाबर आजम ने फिर तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में 11000 रन किए पूरे

Babar Azam broke Virat Kohli record: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे फॉर्म में हैं। बाबर लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं और एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ बाबर ने 55 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाबर सबसे कम पारियों में 11000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

सबसे कम पारियों में 11,000 इंटरनेशनल रन पूरा करने के मामले में बाबर ने एशियाई बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। इस मैच से पहले बाबर के खाते में कुल 10,947 रन थे। बाबर ने 3122 टेस्ट रन और 4664 वनडे इंटरनेशनल रन बनाए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में उनके खाते में 3216 रन दर्ज हैं। इससे पहले बाबर आजम ने सबसे तेज 10,000 इंटरनेशनल रनों के मामले में भी कोहली को पीछे छोड़ दिया था। बाबर आजम ने 251 पारियों में यह कारनामा किया है, वहीं विराट कोहली ने 261 पारियों में 11,000 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे।

इस मैच में बंगालदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में लिटन दास और कप्तान शाकिब अल हसन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 6 विकेट पर 173 रन बनाए। दास ने 42 गेंद पर 6 चौके और 2 सिक्स की मदद से 69, वहीं शाकिब ने इतनी ही गेंद पर 68 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर ने दो-दो जबकि नवाज ने एक विकेट लिए।

जवाब में पाकिस्तान ने विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम की बेहतरीन पारियों की मदद से यह मैच आसानी से जीत लिया। रिजवान ने 56 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 69 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाते हुए पाकिस्तान को जीत दिला दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TtxkzoK
https://ift.tt/Fj192fo

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post